scorecardresearch
 

Aaj ka Rashifal 23 फ़रवरी 2026: मीन राशि वाले शुभ सूचनाएं पा सकते हैं, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 23 फ़रवरी 2026, Horoscope Today: व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, यही आपकी सफलता की कुंजी है. प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े कार्यों में आपको बड़ी सफलता और मान-सम्मान मिल सकता है.

Advertisement
X
all horoscope
all horoscope

मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वर्णिम अवसरों के द्वार खोलने वाला है. आपकी नए अवसरों की तलाश पूरी हो सकती है और वाणिज्यिक लक्ष्यों को आप बहुत ही सहजता से प्राप्त कर लेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और सूझबूझ से अटके हुए काम बनेंगे. मित्र और बंधुजन हर मोड़ पर आपका साथ निभाएंगे, जिससे सामाजिक दायरा बढ़ेगा. घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है, जिससे प्रसन्नता का माहौल रहेगा. अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, यही आपकी सफलता की कुंजी है. प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े कार्यों में आपको बड़ी सफलता और मान-सम्मान मिल सकता है.

शुभ अंक: 2, 5, 8, 9 | शुभ रंग: मरून

उपाय: महादेव शिवशंकर का अभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें.

वृष (Taurus)
आज आपको सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें और किसी भी नए अनुबंध (एग्रीमेंट) में जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर मामलों में अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी. रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, लेकिन निजी मामलों में बाहरी लोगों पर अधिक भरोसा न करें. अपने स्वभाव में आए जिद और अहंकार से बचें, अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है. वैदेशिक कार्यों में गति आएगी . 

शुभ अंक: 2, 5, 6, 8 | शुभ रंग: सिल्वर

उपाय: 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. विनम्रता अपनाएं और अहंकार का त्याग करें.

मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज लाभ का प्रतिशत बहुत अच्छा रहने वाला है. व्यापारिक सौदेबाजी में आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे . आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का समय है. आपकी कला और कौशल को समाज में नई पहचान और सम्मान मिलेगा. आप प्रयोगधर्मी बने रहेंगे और नए विचारों को लागू करेंगे. रुटीन को बेहतर बनाए रखना आपके लिए जरूरी है. उचित अवसर पर ही अपनी प्रतिक्रिया दें. घर की साज-सज्जा और सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे.

Advertisement

शुभ अंक: 2, 5, 8 | शुभ रंग: आसमानी

उपाय: भगवान शिव की वंदना करें और अभिषेक करें. बड़ों के प्रति विनम्र रहें.

कर्क (Cancer)
आर्थिक प्रबंधन के मामले में आप आज दूसरों से बेहतर साबित होंगे. रचनात्मक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप अपनी कला से सभी को प्रभावित करेंगे. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं और धन-धान्य के मामले संवरेंगे. नीति और नियमों का पालन करने से आपको भविष्य में बड़ा लाभ होगा. व्यावसायिक विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. लंबित पड़ा हुआ धन प्राप्त हो सकता है. प्रतिस्पर्धा के भाव के साथ कार्यक्षेत्र में अपनी गति बनाए रखेंगे.

शुभ अंक: 2, 5, 8 | शुभ रंग: मोती सा सफेद

उपाय: 'ॐ नमः शिवाय' का निरंतर जाप करें और सहकार की भावना रखें.

सिंह (Leo)
सिंह राशि के लिए आज का समय भाग्यशाली और उत्साहजनक है. विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन का समय है. व्यक्तिगत उपलब्धियां आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी. धर्म और पुण्य के कार्यों में आपकी आस्था बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. मित्रों का सहयोग व्यापार और कामकाज में लाभदायक सिद्ध होगा. समाज में आपकी साख बढ़ेगी . 

शुभ अंक: 1, 2, 5 | शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा करें. संभव हो तो तीर्थ यात्रा का विचार करें.

Advertisement

कन्या (Virgo)
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सजग रहने की सलाह दी जाती है. शारीरिक संकेतों की अनदेखी न करें. कार्यक्षेत्र में अनुशासन बढ़ाएं और पूरी तैयारी के साथ ही आगे बढ़ें. करियर में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन व्यवस्था पर भरोसा रखें. परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा, जिससे व्यक्तिगत मामले संवरेंगे. खोजी और शोध कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

शुभ अंक: 2, 5, 8 | शुभ रंग: मूनलाइट

उपाय: शिवशंकर का अभिषेक करें. छल-कपट करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें.

तुला (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज लाभ और प्रगति का दिन है. टीम वर्क और आपसी तालमेल से आप बड़े लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे. कार्य व्यापार में सभी का सहयोग मिलेगा. साझेदारी के कार्यों में तेजी आएगी.  आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. साझा गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी . महत्वपूर्ण मामलों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. आपके बड़प्पन से रिश्तों में मजबूती आएगी.

शुभ अंक: 2, 5, 6, 8 | शुभ रंग: चांदी जैसा

उपाय: शिव पूजा करें और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. जरूरतमंदों की मदद करें.

वृश्चिक (Scorpio)
कामकाजी गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप अपनी मेहनत से अवसरों को भुना लेंगे. पेशेवर संबंधों में सुधार होगा. व्यापार में अपनी बुद्धिमानी से आप नई जगह बनाएंगे. सेवा क्षेत्र में काम करने वाले जातक बेहतर प्रदर्शन करेंगे. नकारात्मकता से बचें. अनावश्यक हस्तक्षेप और बहस से दूर रहना ही आपके लिए हितकर होगा. स्वास्थ्य और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें. सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलता रहेगा.

Advertisement

शुभ अंक: 5, 8, 9 | शुभ रंग: चेरी रेड

उपाय: महादेव की वंदना करें. श्रमशील बने रहें और आलस्य का त्याग करें.

धनु (Sagittarius)
शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में आपकी प्रगति होगी. महत्वपूर्ण विषयों में आपकी रुचि रहेगी और आप तथ्यों पर आधारित फैसले लेंगे. मित्रों के साथ मनोरंजन और भ्रमण के योग हैं. लाभ के अवसर बने रहेंगे और आप बड़ों का सानिध्य प्राप्त करेंगे. परीक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा. लक्ष्य की ओर गति बनाए रखें . 

शुभ अंक: 2, 3, 8 | शुभ रंग: भगवा

उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें और स्वाध्याय (अध्ययन) पर जोर दें.

मकर (Capricorn)
आज निजी कार्यों में सहजता और सरलता बनाए रखें. किसी के बहकावे या प्रलोभन में न आएं. प्रबंधन के कार्यों में तेजी आएगी और आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. प्रेम और स्नेह के मामलों में सकारात्मकता बढ़ेगी. प्रशासन से जुड़े प्रयास सफल होंगे. अपनों को आदर दें और घर की परंपराओं का पालन करें. भवन और वाहन से जुड़े मामले हल हो सकते हैं. आवेश और अति उत्साह में कोई भी निर्णय लेने से बचें.

शुभ अंक: 2, 5, 8, 9 | शुभ रंग: मटमैला

उपाय: महादेव की पूजा करें और बड़ों की बातों को ध्यान से सुनकर अमल करें.

Advertisement

कुंभ (Aquarius)
सामाजिक संवाद में आप प्रभावी रहेंगे और आपके पेशेवर उत्साह में वृद्धि होगी. पारिवारिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा. संबंधों में शुभता का संचार होगा. आप परिणामों से उत्साहित रहेंगे. वाणिज्यिक विषयों पर फोकस बनाए रखें, लेकिन किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें. बड़ों का आदर करें .सबकी बात सुनकर सामंजस्य बैठाएं. मिलकर आगे बढ़ने की भावना आपको लाभ पहुंचाएगी.

शुभ अंक: 2, 5, 8 | शुभ रंग: वाटर ब्लू

उपाय: शिव पूजा व अभिषेक करें. अपनी सुनने की क्षमता (श्रवणशक्ति) को बढ़ाएं.

मीन (Pisces)
परिजनों के साथ सुखद और यादगार पल साझा करने का दिन है. एक-दूसरे की खुशियां बढ़ाएंगे और रिश्तों में बड़प्पन दिखाएंगे. व्यावसायिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे . आपको आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. आर्थिक संपर्क और मेलजोल बढ़ेगा. शुभ सूचनाएं मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें .

शुभ अंक: 2, 3, 8 | शुभ रंग: गोल्डन

उपाय: विश्वनाथ महादेव की पूजा करें. अपने वचनों का पालन करें और विनम्र रहें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement