scorecardresearch
 

Career Rashifal 23 February 2026 (करियर राशिफल): वृश्चिक राशि वाले हस्तक्षेप करने से बचें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Career Rashifal 23 February 2026 (करियर राशिफल): बाजार के दिखावे और चकाचौंध से दूर रहना ही आपके हित में है.यदि कोई कार्य अटक रहा है, तो उसमें 'स्मार्ट डिले' यानी धैर्य का परिचय दें.

Advertisement
X
career horoscope
career horoscope

मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन चहुंओर सफलता के द्वार खोलने वाला है.सितारों की स्थिति संकेत दे रही है कि आपके कारोबारी प्रयासों में जबरदस्त तेजी आएगी.कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा का प्रदर्शन चरम पर रहेगा, जिससे न केवल आपके वरिष्ठ प्रभावित होंगे, बल्कि आपकी एक विशिष्ट पहचान भी बनेगी.पेशेवरता को बल मिलने से उद्योग व्यापार में उछाल आने के प्रबल योग हैं.आज आपकी सक्रियता ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है, जो आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी.

वृष (Taurus)
वृष राशि वालों को आज 'धीरे चलो' की नीति अपनानी चाहिए.आर्थिक निवेश या बड़े खर्चों से जुड़ा कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें.बाजार के दिखावे और चकाचौंध से दूर रहना ही आपके हित में है.यदि कोई कार्य अटक रहा है, तो उसमें 'स्मार्ट डिले' यानी धैर्य का परिचय दें.निरंतरता बनाए रखें.

मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातक आज अवसरों को पकड़ने और उन्हें भुनाने में सबसे आगे रहेंगे.आपकी निर्णय क्षमता और बुद्धिमानी वाणिज्यिक कार्यों को नई गति प्रदान करेगी.यदि आप कार्य विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो औद्योगिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अत्यंत श्रेष्ठ है.आपकी सक्रियता के बेहतर परिणाम मिलेंगे .

कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रशासनिक और राजकीय कार्यों में अनुकूलता लेकर आया है.सत्ता और शासन से जुड़े मामलों में आपकी दखल बढ़ेगी और अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.कार्यक्षेत्र के अवरोध दूर होंगे, जिससे लंबित पड़े कार्य गति पकड़ेंगे.आपका मुख्य ध्यान वाणिज्यिक व्यापार पर होना चाहिए.यदि आप प्रशासन में सक्रिय हैं, तो आपके उम्दा प्रदर्शन से आपकी साख बढ़ेगी.कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा, जो भविष्य के लिए शुभ है.

Advertisement

सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए कामकाज में इच्छित और सुखद स्थिति बनी रहेगी.आप आत्मविश्वास के साथ तेजी से आगे बढ़ेंगे और व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूती देंगे.वरिष्ठों और अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा.आज आप जिस भी क्षेत्र में हाथ डालेंगे, वहां उच्च परिणाम प्राप्त होने की संभावना है.लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें .

कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.कामकाज तो सुचारू रूप से चलता रहेगा, लेकिन बाहरी व्यक्तियों के लुभावने वादों और धूर्त लोगों से दूरी बनाना अनिवार्य है.किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले नियमों को ठीक से पढ़ लें.आज 'स्मार्ट डिले' की नीति आपके लिए सुरक्षा कवच बनेगी.अपनी गोपनीय कार्ययोजनाओं को किसी के साथ साझा न करें.धैर्य और सावधानी के साथ धीरे-धीरे अपनी योजनाओं पर अमल बढ़ाएं.

तुला (Libra)
तुला राशि के लिए आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक प्रगति का है.महत्वपूर्ण कार्यों में अपेक्षित गति बनी रहेगी और करियर में आप उच्च प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे.पेशेवरों के लिए यह समय अपनी साख बढ़ाने का है.किसी भी महत्वपूर्ण भेंटवार्ता या मीटिंग के दौरान धैर्य का परिचय दें.टीम वर्क और आपसी सहयोग से आप बड़े लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे.व्यापारिक विस्तार की योजनाएं सफल होंगी, जिससे लाभ का प्रतिशत उम्मीद के मुताबिक बढ़ेगा.

Advertisement

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को आज अपने कार्यक्षेत्र में अनुशासन और मर्यादा का पालन करना चाहिए.दूसरों के निजी या व्यावसायिक मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा आपकी छवि प्रभावित हो सकती है.जो वादे आपने किए हैं, उन्हें निभाने की पूरी कोशिश करें.प्राप्त सूचनाओं की गहराई से जांच करें और अफवाहों पर ध्यान न दें.व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखें .

धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने और अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करने का है.करियर और कारोबार में आपकी गहरी रुचि रहेगी, जिससे व्यापारिक परिणाम उम्मीद से कहीं अधिक बेहतर आएंगे.कार्यक्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी, जिसमें आप अपनी मेहनत से आगे निकलेंगे.आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समय सीमा का ध्यान रखें.

मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य लेकिन संतोषजनक बनी रहेगी.आप नीति और नियमों का पालन करते हुए अपने काम में गंभीरता बढ़ाएंगे.शुभ प्रस्ताव मिलने से उत्साह बढ़ेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में अधिक समय देने की तैयारी रखें.पेशेवर कार्यों को समय पर पूरा करने से आपकी साख बढ़ेगी.शुभ सूचनाओं की प्राप्ति से मानसिक शांति मिलेगी.

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों की कार्यगति आज तेज और प्रभावी रहेगी.आपकी कार्ययोजनाएं प्रभावशाली ढंग से लागू होंगी, जिससे करियर में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित होगा.साहस और पराक्रम के बल पर आप कठिन कार्यों को भी सुगमता से पूर्ण कर लेंगे.निसंकोच होकर आगे बढ़ें और अपनी सक्रियता को कम न होने दें.कामकाज के सिलसिले में की गई छोटी यात्राएं भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगी.नई ऊर्जा के साथ अपने लंबित कार्यों को निपटाने का यह सही समय है.

Advertisement

मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संवाद और सहकारिता पर केंद्रित रहेगा.अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें.वाणिज्यिक और आर्थिक मामले आपके पक्ष में बने रहेंगे.बेहतर प्रबंधन और अपनी प्रतिभा के दम पर आप लाभ का प्रतिशत बढ़ाने में सफल रहेंगे.आज आपके मन में संग्रह और संरक्षण का भाव रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement