अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बधाई दी. इसी के साथ पीएम मोदी ने सोमवार को कुछ खास शॉपिंग भी की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने महिला उद्यमियों, डिजाइनरों द्वारा तैयार किया गया कुछ सामान खरीदा है.
पीएम मोदी ने इस दौरान हर प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी और सभी का लिंक भी साझा किया. इसमें तमिलनाडु की खास शॉल, बंगाल के जूट का फाइल फोल्डर, असम का गमछा जैसे सामान भी शामिल हैं.
पीएम मोदी ने महिला दिवस पर क्या-क्या खरीदा...
1. तमिलनाडु की शॉल
The exquisite hand embroidered Shawl made by artisans of the Toda Tribe of Tamil Nadu looked wonderful.
— Narendra Modi (@narendramodi)
I purchased one such shawl. This product is marketed by Tribes India.
2. ट्राइबल पेंटिंग
Adding more colour to the surroundings!
— Narendra Modi (@narendramodi)
Art by our tribal communities is spectacular. This handcrafted Gond Paper Painting merges colours and creativity.
Bought this painting today.
3. नगा शॉल
India is proud of the Naga Culture, synonymous with bravery, compassion and creativity.
— Narendra Modi (@narendramodi)
Purchased a traditional shawl from Nagaland.
4. खादी स्टॉल
Khadi is closely associated with Mahatma Gandhi and India’s rich history. Bought a Khadi Cotton Madhubani Painted Stole. This is a top quality product and is closely associated with the creativity of our citizens.
— Narendra Modi (@narendramodi)
5. बंगाल के जूट से बना फाइल फोल्डर
I am surely going to use this handmade Jute File Folder from West Bengal.
— Narendra Modi (@narendramodi)
Made by tribal communities of the state, you all must have a jute product from West Bengal in your homes!
6. असम का गमछा
You have seen me wear the Gamusa very often. It is extremely comfortable. Today, I bought a Gamusa made by various self-help groups of Kakatipapung Development Block.
— Narendra Modi (@narendramodi)
7. केरल का पाल्म क्राफ्ट
I am eagerly awaiting to receive Classic Palm Craft Nilavilakku made by women based in Kerala. It is commendable how our has preserved and popularised local crafts and products.
— Narendra Modi (@narendramodi)
खास बात ये है कि पीएम मोदी ने जिन सामानों को खरीदा है, उनमें से कुछ का संबंध इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों वाले राज्यों से भी है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु ऐसे ही राज्य हैं.
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले सोमवार सुबह ही ट्विटर के जरिए महिला दिवस की बधाई दी थी. पीएम मोदी ने कहा था कि महिलाएं लगातार समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रही है, सरकार नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए काम कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी कई बार फैशन ट्रेंड तय करते आए हैं. फिर चाहे मोदी जैकेट हो, पीएम मोदी जिन गमछों को पहनते हैं वो हो या फिर मोदी कुर्ता, पीएम मोदी का ये अंदाज उनके समर्थकों को भाता रहा है.