scorecardresearch
 
Advertisement

Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा आज, जोरदार हंगामा

aajtak.in | नई दिल्ली | 28 जुलाई 2026, 11:52 AM IST

Parliament Monsoon Session Live Updates: लोकसभा में आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा होनी है. इस बिल को एक दिन पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने पेश किया था.

First substantive debate of Monsoon Session: Anti-paper leak bill set for Tuesday amid standoff First substantive debate of Monsoon Session: Anti-paper leak bill set for Tuesday amid standoff

लोकसभा में एक दिन पहले पीएमओ में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने एंटी पेपर लीक बिल पेश किया था. हालांकि, इस बिल पर चर्चा की शुरुआत नहीं हो सकी थी. विपक्षी सदस्य चर्चा शुरू करने से पहले गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर अड़े हुए थे. इस बिल पर आज लोकसभा में चर्चा शुरू हो सकती है.

11:52 AM (24 मिनट पहले)

माथे पर प्लास्टर, हाथ में लाठी... कुछ इस अंदाज में संसद पहुंचे पप्पू यादव

Posted by :- Bikesh Tiwari

पप्पू यादव जब मंगलवार को संसद पहुंचे तब उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला. इस दौरान वह माथे पर मेडिकल प्लास्टर लगाए और हाथ में लाठी थामे दिखे. सामने आया है कि छात्रों की मांगों को लेकर पप्पू यादव ने संसद में इस तरह की नाटकीय एंट्री की. उन्होंने जंतर-मंतर समेत हर जगह प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए बल प्रयोग का विरोध जताया था.

यह भी पढ़ें: माथे पर प्लास्टर, माथे पर प्लास्टर, हाथ में लाठी... कुछ इस अंदाज में संसद पहुंचे पप्पू यादव

11:28 AM (49 मिनट पहले)

एंटी पेपर लीक बिल पर दो बजे से हो सकती है चर्चा

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में दोपहर दो बजे से एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू हो सकती है. सत्तापक्ष और विपक्ष में इसे लेकर सहमति एक दिन पहले ही बन गई थी. स्पीकर ने इस बिल पर चर्चा के लिए छह घंटे का समय तय किया है. हालांकि, स्पीकर ने यह भी कहा है कि सभी को अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका दिया जाएगा. स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा करने से पहले भी यह कहा कि चर्चा का समय पक्ष-विपक्ष मिलकर तय करेंगे.
 

11:21 AM (56 मिनट पहले)

शायरी वाले हमले से मोदी सरकार की ढाल तक... 4 महीने में कितनी बदल गईं सायोनी घोष?

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल की जाधवपुर सीट से टीएमसी के टिकट पर सांसद बनी सायोनी घोष ने अपना सियासी गियर बदल दिया है. ममता बनर्जी का साथ छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हो गई है. राजनीतिक पाला बदलते ही सायोनी घोष के राजनीतिक तौर-तरीके भी बदल गए हैं, अब मोदी सरकार के लिए सियासी ढा़ल बन रही हैं.

यह भी पढ़ें: शायरी वाले हमले से मोदी सरकार की ढाल तक... 4 महीने में कितनी बदल गईं सायोनी घोष?

11:19 AM (57 मिनट पहले)

संसद की कार्यवाही शुरू होने के पहले बीजेपी का प्रोटेस्ट

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद की कार्यवाही शुरू होने के पहले बीजेपी सांसदों ने संसद परिसर में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. बीजेपी सांसद पेपर लीक को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.


 

Advertisement
11:10 AM (एक घंटा पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही भी दो बजे तक के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही भी दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के बीच ही लिस्टेड बिजनेस लिए गए और इसके बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

 

11:08 AM (एक घंटा पहले)

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

 

11:06 AM (एक घंटा पहले)

लोकसभा में जोरदार हंगामा, स्पीकर की अपील- सदन चले

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू हो गया. विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से सदन चलने देने की अपील करते हुए कहा कि जितना भी बड़ा मुद्दा हो, प्रश्नकाल में गतिरोध नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सदन में चर्चा होनी चाहिए. कितनी चर्चा हो, यह पक्ष-विपक्ष मिलकर तय करेंगे.

 

11:03 AM (एक घंटा पहले)

लोकसभा की कार्यवाही शुरू

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी गई. स्पीकर ओम बिरला ने खिलाड़ियों को बधाई दी.

Advertisement
Advertisement