scorecardresearch
 
Advertisement

Parliament Monsoon Session 2026 Live: 'विपक्ष का व्यवहार गैरजिम्मेदाराना', नड्डा के बयान पर राज्यसभा में हंगामा

aajtak.in | नई दिल्ली | 22 जुलाई 2026, 3:06 PM IST

Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के चालू मॉनसून सत्र के तीसरे दिन विपक्षी दलों के सदस्य काले कपड़ों में पहुंचे हैं. हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी और स्पीकर ओम बिरला ने सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें....

Parliament Monsoon Session Live Updates Parliament Monsoon Session Live Updates

संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है और इस सत्र के शुरुआती दो दिनों की कार्यवाही नीट पेपर लीक, कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ चुका है. तीसरे दिन भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी.

हंगामे के कारण स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही पहले 12, फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. वहीं, राज्यसभा में सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सिक्किम के नामची जिले में हुए टनल हादसे पर दुख व्यक्त किया. सदन में इस हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई. राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे के कारण पहले 12, फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
 

3:06 PM (4 घंटे पहले)

राज्यसभा भी दिनभर के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेयर से कही गई बात को ही कोट करते हुए कहा कि रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस में 267 लिया जाता है. इससे रेयरेस्ट केस क्या हो सकता है. इतने पर ही उपसभापति हरिवंश ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी. राज्यसभा की कार्यवाही 23 जुलाई, गुरुवार को 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
 

3:04 PM (4 घंटे पहले)

Parliament Monsoon Session: चर्चा न हो, इसके लिए कांग्रेस ने लगाई शर्त- रिजिजू

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. चेयर से डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने कहा कि सभी ने अपनी बात रखी. रास्ता निकालकर चर्चा हो, चेयर को इससे अधिक प्रसन्नता नहीं होगी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष ने कहा है कि कैसे चर्चा हो. हम तैयार हैं. अब चर्चा न हो, इसके लिए कांग्रेस पार्टी शर्त लेकर आई है. 
 

2:12 PM (5 घंटे पहले)

लोकसभा दिनभर, राज्यसभा 3 बजे तक के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही दिनभर और राज्यसभा 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इससे पहले उपसभापति हरिवंश ने चेयर से चेयरमैन की रुलिंग सुनाई. तिरुचि सेवा ने कहा कि आपने रेयरेस्ट ऑफ द रेयर कहा. रेयरेस्ट ऑफ द रेयर क्या है. इस पर तिरुचि शिवा को रोकते हुए उपसभापति ने सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी.
 

2:10 PM (5 घंटे पहले)

लोकसभा से कल्याण बनर्जी मॉनसून सत्र से निलंबित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा से कल्याण बनर्जी को मॉनसून सेशन के लिए निलंबित कर दिया गया है. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याण बनर्जी को शेष मॉनसून सत्र के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने पारित कर दिया है.
 

Advertisement
2:08 PM (5 घंटे पहले)

जब तक इस्तीफा नहीं लेंगे, चर्चा नहीं होगी- खड़गे

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक पर नियम 267 के तहत चर्चा की मांग करते हुए कहा कि जब तक ये इस्तीफा नहीं लेंगे, हम चर्चा नहीं करेंगे. पहले इस्तीफा लें, उसके बाद ही चर्चा होगी.
 

2:06 PM (5 घंटे पहले)

विपक्ष का व्यवहार गैरजिम्मेदाराना- नड्डा

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही शुरू हो गई है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष चर्चा की मांग कर रहा है और हम चर्चा के लिए तैयार हैं. नीट परीक्षा पर नियमों के तहत चर्चा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है. नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष का व्यवहार पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना है. जेपी नड्डा ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से पारदर्शी सरकार है. विपक्ष को लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है.
 

2:03 PM (5 घंटे पहले)

Parliament Session: लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच जारी

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. लोकसभा में चेयर पर डिप्टी स्पीकर पैनल के कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी आए हैं. उन्होंने कहा है कि स्थगन प्रस्ताव की किसी भी सूचना को स्पीकर ने अनुमति नहीं दी है. विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही जारी है. 

12:39 PM (6 घंटे पहले)

Parliament Session 2026: स्पीकर से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान

Posted by :- Bikesh Tiwari

मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी संसद में गतिरोध जारी है. विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है. सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा भी कि सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार है. इन सबके बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे हैं.
 

12:16 PM (7 घंटे पहले)

Monsoon Session 2026: लोकसभा-राज्यसभा दो बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. स्पीकर ओम बिरला ने नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार के तैयार होने के बाद कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

 

Advertisement
12:13 PM (7 घंटे पहले)

यह मुद्दा कांग्रेस-सपा नहीं, नौजवानों का... हम सब लड़ रहे- अखिलेश

Posted by :- Bikesh Tiwari

अखिलेश यादव ने कहा कि यह मुद्दा कांग्रेस या सपा का नहीं, छात्रों का है. युवा-छात्र, नौजवान सबके हैं. हम सब लड़ रहे हैं और सड़कों पर आंदोलन होगा उनके लिए. हमारे छात्रों के साथ जो व्यवहार छात्रों के साथ हुआ है, क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप. उन्होंने स्पीकर पर तंज करते हुए कहा कि आपने इनको बुलवा दिया, उनको बुलवा दिया. क्या समझौता कर लिया आपने. अखिलेश ने कहा कि हम मजबूरी में गए  हैं प्रधानमंत्री आवास. अगर आप यहां सुन लेते, तो हमें वहां नहीं जाना पड़ता. प्रधानमंत्री युवाओं को लेकर बाहर बोल सकते हैं, तो यहां क्यों बयान नहीं दे सकते.

12:05 PM (7 घंटे पहले)

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार- रिजिजू

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि चर्चा नियमों के तहत होती है. सभी दलों के साथ मिलकर स्पीकर तय करें. युवाओं के भविष्य के लिए सार्थक चर्चा हो.
 

11:48 AM (7 घंटे पहले)

Monsoon Session Live: पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर चर्चा को तैयार- खड़गे

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. खड़गे ने चेयरमैन से स्पष्ट कहा कि पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो. उन्होंने गतिरोध खत्म करने को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद हम चर्चा के लिए तैयार हैं.

11:43 AM (7 घंटे पहले)

Monsoon Session: संसद में आज भी जोरदार हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा, संसद के दोनों ही सदनों में मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी कार्यवाही का हंगामेदार आगाज हुआ. काले कपड़ों में पहुंचे विपक्षी सदस्यों ने कार्यवाही शुरू होते ही वेल में आकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 

Advertisement
Advertisement