scorecardresearch
 

नीतीश कुमार 16 मार्च को चुने जाएंगे राज्यसभा के सदस्य, अगले महीने दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य चुने जाएंगे और अप्रैल में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. वर्तमान में वे 26 मार्च तक पूरे बिहार की यात्रा पर हैं, जिसके समापन के बाद वह अपने अगले राजनीतिक सफर की शुरुआत करेंगे.

Advertisement
X
.नीतीश कुमार की बिहार यात्रा (Photo-JDU)
.नीतीश कुमार की बिहार यात्रा (Photo-JDU)

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है.सूत्रों का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 16 मार्च को औपचारिक रूप से राज्यसभा के सदस्य चुने जाएंगे. इसके बाद उनके बेटे निशांत कुमार को बिहार का नया उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. इसके अलावा जेडीयू कोटे से एक और उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा, जबकि गृह मंत्रालय की कमान बीजेपी के पास ही सुरक्षित रहेगी.

सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में नीतीश कुमार बिहार यात्रा पर हैं, जिसके समापन के बाद वह अपने अगले राजनीतिक सफर की शुरुआत करेंगे.

26 मार्च को खत्म होगी बिहार यात्रा

बताया जा रहा है कि उनकी ये यात्रा 26 मार्च को खत्म होगी जो उनके मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक मानी जा रही है.

सूत्रों ने ये भी बताया कि नीतीश कुमार 16 मार्च को औपचारिक रूप से राज्यसभा के सदस्य चुने जाएंगे. इसके बाद वह 8 या 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे. इसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा और इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वह दिल्ली में राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

वहीं, सत्ता परिवर्तन के इस दौर में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में एंट्री होने जा रही है. उन्हें नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद दिया जाएगा. जेडीयू अपनी पकड़ मजबूत रखने के लिए एक अतिरिक्त उपमुख्यमंत्री पद भी अपने पास रखेगी. हालांकि, शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण माना जाने वाला गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही रहेगा. इस नए तालमेल से बिहार की सियासत में जेडीयू और बीजेपी के बीच एक नया शक्ति संतुलन स्थापित होने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement