महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 22 मार्च को ‘बेटी चैरिटी वॉक’ कार्यक्रम हो रहा है. इसमें जयपुर के मशहूर फैशन डिजाइनर हनीत सिंह और ज्वैलरी डिजाइनर परीना जैन का स्पेशल कलेक्शन शोकेस किया जाएगा.
द इंडियन टेलिविजन अकेडमी द्वारा प्रस्तुत इस चैरिटी वॉक में टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूदा होंगी.
इंडस्ट्री की हस्तियां हनीत सिंह द्वारा डिजाइन किए गए कपड़ों और परीना जैन के फाइन ज्वैलरी ब्रांड ‘परीना इंटरनेशनल’ की सिग्नेचर पोल्की ज्वैलरी पहनकर रैंप वॉक करेंगी.
‘बेटी चैरिटी वॉक’ क्या है?
द इंडियन टेलिविजन अकेडमी की प्रेसीडेंट और बेटी मूवमेंट की फाउंडर, अनु रंजन ने जयपुर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि ‘बेटी चैरिटी वॉक’ का मकसद मनोरंजन की दुनिया के मशहूर कलाकारों को एक मंच पर लाकर बालिका सशक्तिकरण और शिक्षा के नजरिए से जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक मकसद के लिए एकजुट करना है.
अनु ने आगे बताया कि इस पहल को सपोर्ट करने के लिए स्पेशल चैरिटी वॉक में टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां रैंप वॉक करेंगी. इनमें शुभांगी अत्रे, पूनम सिन्हा, रूपाली गांगुली, महिमा चौधरी, गौरव गेरा, राकेश रोशन, शशि रंजन, निया शर्मा, अद्रिजा रॉय, रोहित रॉय, अर्जुन बिजलानी, ताहिर शब्बीर, अंकित गुप्ता, शालीन भनोट और अदनान खान सहित कई अन्य हस्तियां शामिल हैं.
फैशन डिजाइनर हनीत सिंह ने कहा, "'बेटी चैरिटी वॉक’ जैसे मंच का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है. बालिका सशक्तिकरण जैसे मकसद के लिए अपने डिज़ाइन्स को पेश करना मेरे लिए सिर्फ एक फैशन शो नहीं, बल्कि समाज में योगदान देने का मौका है. मुझे खुशी है कि इस पहल के जरिए मेरे डिज़ाइन्स एक ऐसे मकसद से जुड़े हैं, जो समाज में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहा है."
यह भी पढ़ें: इंस्टा से बात और होटल में मुलाकात...अमीर मर्दों को हनीट्रैप में फंसाकर लूटती थी फैशन डिजाइनर
कैसे कलेक्शन पेश किए जाएंगे?
हनीत ने कलेक्शन के बारे में बताते हुए कहा कि वे अपने कलेक्शन 'स्वर्ण महल' में राजस्थान की शाही और भव्य विरासत की झलक पेश करने जा रहे हैं. यह कलेक्शन राजस्थान के महलों से प्रेरित है. इस कलैक्शन में पारंपरिक भारतीय लहंगे, शेरवानी, स्टिच्ड साड़ी, गाउन और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ-साथ एलिगेंट मेंसवेयर में जोधपुरी सूट, अचकन, टक्सीडो और ब्लेज़र सूट आदि शामिल हैं.
हनीत ने बताया कि इस कलेक्शन में जयपुर के कलाकारों द्वारा की गई बारीक हैंड डिटेलिंग है, जिसमें लंपा वर्क, कच्चा पत्ती, ज़रदोज़ी जैसी पारंपरिक कढ़ाई के साथ-साथ थ्रीडी एप्लिक, फ्यूज़न सीक्विन्स, यूनिक बीड्स और क्रिस्टल्स जैसे मॉडर्न कॉन्सेप्ट्स का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. इसके साथ ही, जयपुर के सेमी-प्रेशियस स्टोन्स का उपयोग कर आउटफिट्स को एक रॉयल और रीगल लुक दिया गया है.
वहीं, परीना जैन ने कहा कि 'बेटी चैरिटी वॉक’ फैशन और सामाजिक कार्य का एक अनूठा संगम है. यह मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि मेरी ज्वैलरी इस पहल का हिस्सा बनकर बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रही है.
यह भी पढ़ें: अमीरों से दोस्ती, प्यार का नाटक और हनीट्रैप... ऐसे लूटती थी ये फैशन डिजाइनर, हैरान कर देगी इसकी करतूत
हनीत सिंह और परीना जैन कौन हैं?
जयपुर के मशहूर फैशन डिजाइनर हनीत सिंह पिछले दो दशकों से फैशन इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं. पारंपरिक भारतीय कारीगरी और आधुनिक डिज़ाइन एस्थेटिक्स के अनूठे मेल के लिए जाने जाने वाले हनीत सिंह को लंदन फैशन वीक 2022-23 में अपने कलेक्शन ‘स्टैनिक लक्स’ को प्रदर्शित करने का मौका मिल चुका है. उनके डिज़ाइन्स कई बॉलीवुड और टेलीविजन हस्तियों के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं.
ज्वैलरी डिजाइनर परीना जैन जयपुर स्थित फाइन ज्वैलरी ब्रांड परीना इंटरनेशनल की संस्थापक और डिजाइनर हैं. वे अपनी एडवांस पोल्की डायमंड ज्वैलरी के लिए मशहूर हैं. यह ब्रांड भारतीय कारीगरी की विरासत का जश्न मनाते हुए इसे आधुनिक और ग्लोबल डिज़ाइन नजरिए के साथ पेश करता है.