scorecardresearch
 

इंडिगो फ्लाइट का शॉकिंग यू-टर्न... दिल्ली-मैनचेस्टर उड़ान टेकऑफ के बाद वापस लौटी

एयरस्पेस में लास्ट मूमेंट पर प्रतिबंधों के चलते दिल्ली से मैनचेस्ट जा रही फ्लाइट को अचानक यू-टर्न लेना पड़ा. इंडिगो ने जानकारी दी है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनावो के कारण कुछ उड़ानों को लंबा रूट लेना पड़ सकता है या उन्हें डायवर्ट करना पड़ सकता है.

Advertisement
X
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए रवाना हुई इंडिगो फ्लाइट को आखिरी समय में यू-टर्न लेना पड़ा. (Representative photo. Credits: Reuters)
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए रवाना हुई इंडिगो फ्लाइट को आखिरी समय में यू-टर्न लेना पड़ा. (Representative photo. Credits: Reuters)

मिडिल ईस्ट में जंग के हालात लगातार बने हुए हैं और इसका असर हवाई यातायात पर भी साफ दिख रहा है. इसी बीच दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए रवाना हुई फ्लाइट को अचानक यू-टर्न लेना पड़ा. फ्लाइट 6E33 दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मैनचेस्टर जा रही थी, जिसे इथियोपिया सीमा के पास से वापस लौटना पड़ा.

मौजूदा फ्लाइट डेटा के अनुसार, बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान ने न केवल यू-टर्न लिया बल्कि अब भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस प्रवेश कर चुका है.

यह भी पढ़ें: खाड़ी देशों से जान बचाकर भाग रहे अमीर! अब ओमान ने लगाई प्राइवेट जेट पर रोक

Indigo

इंडिगो ने बताया है कि मिडिल ईस्ट और आसपास के इलाकों में तेजी से बदलते हालात के कारण उनकी कुछ उड़ानों को लंबा रूट लेना पड़ सकता है या उन्हें डायवर्ट करना पड़ सकता है. दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली फ्लाइट 6E 033 को पश्चिम एशिया में जारी स्थिति के चलते आखिरी समय में लगे एयरस्पेस प्रतिबंधों की वजह से अपने मूल स्थान यानी दिल्ली वापस लौटना पड़ा.

हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर यात्रा को दोबारा शुरू करने की संभावनाओं पर काम कर रहे हैं. इंडिगो ने कहा कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा प्राथमिकता है.

वहीं, एअर इंडिया ने जानकारी दी है कि पश्चिम एशिया में जारी हालात के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए एअर इंडिया 10 से 18 मार्च के बीच 9 रूट्स पर 78 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगा.

Advertisement

एयरलाइन ने बताया कि अतिरिक्त उड़ान New York (JFK), London (Heathrow), Frankfurt, Paris, Amsterdam, Zurich, Colombo, and Malé के लिए उपलब्ध होंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement