scorecardresearch
 

कश्मीर की हसीन वादियों की करें सैर, टूर पैकेज में मिलेंगी कई सुविधाएं, जानिए खर्च

IRCTC ने गर्मी की छुट्टियों के लिए 'जन्नत-ए-कश्मीर' नामक 5 रात 6 दिन का टूर पैकेज लॉन्च किया है, जो 20 जून से 25 जून 2026 तक चलेगा. इस पैकेज में लखनऊ से श्रीनगर फ्लाइट यात्रा, थ्री स्टार होटल और हाउस बोट में ठहरने की व्यवस्था शामिल है. पर्यटक डल झील, सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन और हजरतबल दरगाह जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे.

Advertisement
X
Kashmir Tourism (File Photo- PTI)
Kashmir Tourism (File Photo- PTI)

अगर आप गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर की हसीन वादियों की सैर करना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. “जन्नत-ए-कश्मीर” नाम से संचालित किया जा रहा पांच रात और छह दिनों का यह टूर पैकेज आगामी 20 जून से 25 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा. इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को श्रीनगर, सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग आदि का भ्रमण कराया जाएगा.

जानिए इस टूर की खासियत

इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से श्रीनगर आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. साथ ही खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल एवं हाउस बोट में की गई है. यात्रा के दौरान पर्यटकों को डल झील, बर्फीले पहाड़, गोंडोला केबल कार (सीधे भुगतान के आधार पर), खिलनमर्ग, बेताब घाटी, चंदनवारी, अरु घाटी, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मेशाही, शालीमार गार्डन और हजरतबल दरगाह आदि का भ्रमण कराया जाएगा.

जानिए कितना होगा किराया

इस हवाई टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 68800/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 52300/-, तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 49950/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 41100/-, बेड सहित एवं मूल्य रू. 36800/- बिना बेड के होगा.

Advertisement

इस तरह करें बुकिंग

IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

  • लखनऊ- 8287930911/9236391911/8287930902
  • कानपुर- 9415042930
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement