scorecardresearch
 

Indian Railways: यूपी-बिहार के यात्रियों को सुविधा, अब अगस्त तक चलेंगी ये समर स्पेशल ट्रेनें! लिस्ट में देखें टाइम शेड्यूल

भारतीय रेलवे ने दानापुर से बेंगलुरु, चर्लपल्ली से दानापुर और सरायगढ़ से देवघर के बीच चलने वाली ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी. आइए जानते हैं इन ट्रेनों का रूट और टाइम शेड्यूल.

Advertisement
X
East Central Railways Summer Special Trains (File Photo- ITG)
East Central Railways Summer Special Trains (File Photo- ITG)

भारतीय रेलवे गर्मी की छुट्टियों के लिए सैकड़ों समर स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. जिनमें कई ऐसी ट्रेनें भी शामिल हैं, जिनके परिचालन की अवधि खत्म होने वाली है लेकिन यात्रियों को खास सुविधा देने के लिए रेलवे इनमें से कई ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा रहा है.

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दानापुर से बेंगलुरु और चर्लपल्ली एवं सरायगढ़ से देवघर के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला किया गया है.

आइए जानते हैं इन ट्रेनों का टाइम शेड्यूल

> गाड़ी संख्या 03251/03252 दानापुर-एसएमभीबी-दानापुर स्पेशल ट्रेन

डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-विजयवाड़ा-पेराम्बूर-काटापाडी के रास्ते चलायी जाने वाली गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलुरु स्पेशल दानापुर से 17.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन  (27.07.26 एवं 01.08.26 को छोड़कर) दानापुर से 15.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 14.30 बजे एसएमभीटी, बेंगलुरु पहुंचेगी.

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03252 एसएमभीबी, बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल एसएमभीबी, बेंगलुरु से 19.07.2026 से  02.09.2026 तक प्रतिदिन (29.07.26 एवं 03.08.26 को छोड़कर) एसएमभीबी, बेंगलुरु से 23.50 बजे खुलकर तीसरे दिन 23.55 बजे दानापुर पहुंचेगी.

इस स्पेशल ट्रेन में 2AC के दो कोच, 3AC के तीन कोच, स्लीपर क्लास के 10 कोच तथा साधारण श्रेणी के 07 कोच हैं.

Advertisement

> गाड़ी संख्या 07091/07092 दानापुर-चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन

डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-बालाघाट-गोंदिया-बल्लारशाह-रामागुंडम के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 07091 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल दानापुर से 18.07.2026 एवं 25.07.2026 शनिवार को  चर्लपल्ली से 13.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 00.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 07092 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल दानापुर से 20.07.2026 एवं  27.07.2026 सोमवार को दानापुर से  03.00 बजे खुलकर मंगलवार को 10.00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी.

इस स्पेशल में 2AC के 03 कोच, 3AC के 05 कोच, स्लीपर क्लास के 10 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच हैं.

> गाड़ी संख्या 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल ट्रेन

सुपौल-सहरसा- सिमरी बख्तियारपुर-मानसी-खगड़िया-सबदलपुर-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर-बांका के रास्ते चलाई जाने वाली और सरायगढ़ और देवघर के मध्य प्रतिदिन चलाई जा रही गाड़ी सं. 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल के परिचालन अवधि में भी विस्तार किया जा रहा है.

अब यह स्पेशल ट्रेन सरायगढ़ एवं देवघर से 16.07.2026 से 31.08.2026 तक प्रतिदिन चलेगी. गाड़ी संख्या 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल प्रतिदिन सरायगढ़ से 03.05 बजे खुलकर 03.38 बजे सुपौल, 04.30 बजे सहरसा, 05.00 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.50 बजे मानसी, 06.00 बजे खगड़िया, 06.18 बजे सबदलपुर, 06.40 बजे मुंगेर, 07.48 बजे सुलतानगंज, 08.30 बजे भागलपुर रुकते हुए 11.20 बजे देवघर पहुंचती है.

जबकि वापसी में गाड़ी सं. 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल प्रतिदिन देवघर से 11.35 बजे खुलकर 14.20 बजे भागलपुर, 14.55 बजे सुलतानगंज, 16.25 बजे मुंगेर, 17.25 बजे सबदलपुर, 17.50 बजे खगड़िया, 18.16 बजे मानसी, 18.53 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 20.40 बजे सहरसा, 21.26 बजे सुपौल रुकते हुए 22.15 बजे सरायगढ़ पहुंचती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement