भारतीय सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर' लगातार जारी है. 7 मई की रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 स्थानों पर एयर स्ट्राइक करके लश्कर, जैश और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद भारतीय सेना ने अब सीमा के पास स्थित टेरर लॉन्च पैड्स को मिट्टी में मिलाना शुरू किया है. इंडियन आर्मी ने आतंकी ठिकानों को तबाह करने का एक नया वीडियो जारी किया है. इस वीडियो के बैक ग्राउंड में 'कदम-कदम बढ़ाये जा, खुशी के गीत गाये जा... ये जिन्दगी है कौम की, तू कौम पे लुटाये जा' गीत बज रहा है और भारतीय जवान हेवी आर्टिलरी गन से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक-एक करके आतंकी ठिकनों को नेस्तनाबूद कर रहे हैं.
इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'भारतीय सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैड को ध्वस्त कर दिया. 08 और 09 मई 2025 की रात को जम्मू और कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में ड्रोन हमलों के प्रयास के पाकिस्तान के दुस्साहस के जवाब में, भारतीय सेना ने आतंकवादी लॉन्चपैडों पर समन्वित हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया. नियंत्रण रेखा के करीब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकवादी लॉन्चपैड अतीत में भारतीय नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने का केंद्र थे. भारतीय सेना की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ने आतंकवादी ढांचे और क्षमताओं को एक बड़ा झटका दिया है.'
यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' के जवाब में पाकिस्तान का ऑपरेशन 'बुनयान उल मरसूस', जानें क्या है इसका मतलब
OPERATION SINDOOR
Indian Army Pulverizes Terrorist Launchpads
As a response to Pakistan's misadventures of attempted drone strikes on the night of 08 and 09 May 2025 in multiple cities of Jammu & Kashmir and Punjab, the Army conducted a coordinated fire assault on…— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi)
वंशीधर शुक्ल द्वारा लिखित और राम सिंह ठाकुरी द्वारा रचित 'कदम कदम बढ़ाये जा...' एक देशभक्ति गीत है, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज के सेनानियों द्वारा गाया जाता था. इस गीत को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1942 में अंग्रेजों ने देशद्रोही बताकर भारत में प्रतिबंधित कर दिया था. अगस्त 1947 में देश की आजादी के बाद इस गीत से प्रतिबंध हटा लिया गया और तब से यह भारत में एक लोकप्रिय देशभक्ति गीत बन गया. एक दिन पहले बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया था. बीएसएफ के इस एक्शन में लश्कर के 7 आतंकी ढेर हो गए थे.
यह भी पढ़ें: भारत के पास है सुपर पावर बनने का सही मौका, ऑपरेशन सिंदूर को मिला सपोर्ट मिसाल है
| Pakistani Posts and Terrorist Launch Pads from where Tube Launched Drones were also being launched, have been destroyed by the Indian Army positioned near Jammu: Defence Sources
— ANI (@ANI)
(Source - Defence Sources)
रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की शनिवार सुबह हुई प्रेस ब्रीफिंग में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी एक वीडियो दिखाया, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय जवान पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की कब्र खोद रहे हैं. इस वीडियो में भारतीय सेना पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड्स को ध्वस्त कर रही है. वीडियो में भारतीय जवानों को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में टारगेट पर सटीक निशाना लगाते हुए देखा जा सकता है. दूसरी ओर पाकिस्तानी पोस्ट और टेरर लॉन्च पैड्स ध्वस्त होते दिखाई दे रहे हैं और हमले वाली जगह से धुएं का गुबार उठता दिखता है.