scorecardresearch
 

Weather Update Today: ठंड के बीच दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में आज और कल यानी 04 फरवरी को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. आइए जानते हैं देशभर के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम.

Advertisement
X
Weather Update
Weather Update

उत्तर भारत के राज्यों में ठंड ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है. लोग अलाव जलाकर खुद को ठंड से बचाने को मजबूर हैं. वहीं, इस कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज यानी 03 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. इसके असर से, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी शनिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में आज और कल यानी 04 फरवरी को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो 04 और 05 फरवरी को उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट 

नई दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आज देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज नई दिल्ली में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 04 फरवरी को नई दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा. इसी के साथ, सुबह के वक्त मध्यम कोहरा रहेगा और गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 

Advertisement

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है.वहीं, सुबह के वक्त आसमान साफ रहेगा. हालांकि, दोपहर होते-होते लखनऊ में बादलों का डेरा देखने को मिल सकता है. गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा. 

कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक 

अन्य राज्यों के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है. वहीं, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभव है. तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, बिहार के कुछ हिस्सों में आज घना कोहरा देखने को मिल सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement