scorecardresearch
 

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में हलचल, तेज हवाओं के साथ बारिश, इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

Rainfall Alert: दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो 11 नवंबर को तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. आइए जानते है किन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

Advertisement
X
IMD Rainfall Alert (Representational Image)
IMD Rainfall Alert (Representational Image)

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. जहां एक ओर दिल्ली के लोगों को ठंड का इंतजार है. वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 9 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी श्रीलंका तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ सकता है.

इस निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराईकल में 11 नवंबर को भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, 10 और 11 नवंबर को तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर बहुत तेज हवाएं (हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे से 65 किमी प्रति घंटे तक) चलने की भी संभावना है. 

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तटीय कर्नाटक और रायलसीमा में भी हल्की बारिश संभव है. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में कहीं-कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी देखने को मिलेगी. 

दिल्ली में भी बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज से 10 नवंबर तक बारिश का पूर्वानुमान है. इसके बाद दिल्ली में कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं, दिल्ली के प्रदूषण स्तर में भी सुधार दर्ज किया गया है. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement