scorecardresearch
 

हैदराबाद के एयरपोर्ट पर बम की धमकी से मचा हड़कंप? क्या है इसका सच

रविवार को फ्रैंकफर्ट से आ रही एक फ्लाइट को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया. ईमेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर हार्ट अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

Advertisement
X
हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट को मिला धमकी भरा ईमेल. (Photo-ITG)
हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट को मिला धमकी भरा ईमेल. (Photo-ITG)

हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट कस्टमर केयर को धमकी भरा ईमेल मिलने की खबरें तेजी से फैलीं. इस खबर से हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट प्रशासन ने अब स्पष्ट किया है कि धमकी मिलने का मामला आज यानी 17 मई का नहीं है. एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यह जानकारी दी गई है कि धमकी भरा ई-मेल 15 मई को मिला था.

गौरतलब है कि ईमेल भेजने वाले ने दावा किया था कि नीदरलैंड के फ्रैंकफर्ट से शमशाबाद पहुंचे विमान में एक मानव रहित बम रखा हुआ है, जिसे किसी भी क्षण विस्फोट से उड़ाया जा सकता है. धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए फ्लाइट को सेफ्टी के मद्देनजर आइसोलेशन बे (Isolation Bay) में शिफ्ट कर दिया और पूरे एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया.

अनाम शख्स की ओर से भेजे गए इस धमकी भरे ईमेल में दावा किया कि विमान में एक मानव रहित बम रखा हुआ है, जिसमें किसी भी वक्त विस्फोट हो सकता है.

इस गंभीर चेतावनी के मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत इमरजेंसी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर विमान को मेन टर्मिनल से दूर आइसोलेशन बे में शिफ्ट कर दिया, जहां सुरक्षा अधिकारियों और टेक्निकल स्टाफ की टीम पूरे विमान के कोने-कोने को खंगालने में जुटी है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement