scorecardresearch
 

'अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में करें मथुरा का विकास, दें स्पेशल पैकेज', लोकसभा में हेमा मालिनी की डिमांड

हेमा मालिनी ने कहा है कि मथुरा में सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन के विकास की असीमित संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, कनेक्टिविटी में सुधार के लिए स्पेशल पैकेज की मांग करती हूं.

Advertisement
X
हेमा मालिनी बोलीं- जेवर में एयरपोर्ट आने से और बढ़ेगी पर्यटकों की भीड़ (Photo: Screengrab)
हेमा मालिनी बोलीं- जेवर में एयरपोर्ट आने से और बढ़ेगी पर्यटकों की भीड़ (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए विशेष पैकेज की मांग की है. शुक्रवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मथुरा को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, विशेष पैकेज की मांग करती हूं.

उन्होंने यह मांग भी की है कि इसे 2026-27 की बजट घोषणा में ही शामिल किया जाए. बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि जब से मथुरा की सांसद बनी हूं, वहां मेरे संसदीय क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में हमने ये विकास कार्य ब्रजतीर्थ विकास परिषद के साथ मिलकर कराए हैं.

यह भी पढ़ें: लोकसभा में आज आएगा जन विश्वास बिल, वित्त मंत्री देंगी बैंकरप्सी बिल पर चर्चा का जवाब

हेमा मालिनी ने कहा कि इसके लिए अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी सरकार का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं. उन्होंने कहा कि आज मथुरा की पहचान प्रमुख इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट के रूप में बन गई है. हेमा मालिनी ने कहा कि आजकल वृंदावन में टूरिस्ट बहुत ज्यादा आ रहे हैं और जेवर में एयरपोर्ट आने की वजह से भीड़ और भी बढ़ने वाली है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'यूपी के छात्रों ने क्या अपराध किया है', सपा सांसद की लोकसभा में मांग- जल्द कराएं छात्रसंघ चुनाव

उन्होंने कहा कि मथुरा में सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन की असीमित संभावनाएं हैं. हेमा मालिनी ने कहा कि मथुरा में विश्व स्तर की टूरिस्ट फैसिलिटी सुनिश्चित करने के लिए, धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए, रेल और रोड संपर्क में सुधार करने के लिए, स्तरीय सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए, यमुना रिवर फ्रंट का विकास करने के लिए और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का विकास और सुंदरीकरण करने के लिए स्पेशल पैकेज की मांग कर रही हूं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement