scorecardresearch
 

Baisakhi Wishes 2026: बैसाखी आई, साथ में ढेर सारी खुशियां लाई...', दोस्तों, करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Baisakhi 2026: बैसाखी को सिख धर्म की स्थापना और खेतों में लहराती हुई फसलों के पकने के रूप में मनाया जाता है. किसान इन फसलों को काटने की शुरुआत करते हैं और अपने घरों में लाते हैं.

Advertisement
X
Baisakhi 2026
Baisakhi 2026

Happy Baisakhi Wishes Image: आज 14 अप्रैल को देशभर में बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा है. सिख धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक बैसाखी के दिन गुरुद्वारों को सजाया जाता है. बैसाखी को सिख धर्म की स्थापना और खेतों में लहराती हुई फसलों के पकने की खुशी के रूप में मनाया जाता है. गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाता है. इस मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला दिनभर चलता रहता है. इसके हम आपके लिए खास बैसाखी मैसेज लाए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनों को शुभकामनाएं दे सकें.

 

बैसाखी का खुशहाल मौका है,
ठंडी हवा का झोंका हैं,
पर तेरे बिन अधूरा है सब,
लौट आओ हमने खुशियों को रोका है,
बैसाखी की शुभकामनाएं

 

>बैसाखी आई, नई फसल, नई उमंग और ढेर सारी खुशियां लाई 
तो भंगड़ा पाओ, ढोल बजाओ, पा लो खुशी के गीत 
Happy Baisakhi 2026

 

>नए दौर, नए युग की शुरुआत, 
सत्‍यता, कर्तव्‍यता हो सदा साथ, 
बैसाखी का यह सुंदर पर्व, 
सदैव याद दिलाता है मानवता का पाठ
Happy Baisakhi 2026

 

> नाच ले, गा ले हमारे साथ 
आई है बैसाखी खुशियों के साथ 
मस्ती में झूम और खीर-पूरी खा 
और ना कर तू दुनिया की परवाह 
बैसाखी 2026 की शुभकामनाएं

 

>सुबह-सुबह उठ के हो जाओ फ्रेश,
पहन लो आज सबसे अच्छी कोई ड्रेस,
दोस्तों के साथ अब चलो घूमने,
बैसाखी की दो शुभकामनाएं जो आए सामने

Advertisement

 

>सुबह से शाम तक वाहे गुरु की कृपा,
ऐसे ही गुजरे हर एक दिन,
न कभी हो किसी से गिला-शिकवा,
एक पल न गुजरे खुशियों बिन
बैसाखी की लख-लख बधाइयां.

 

>बल्ले-बल्ले आया बैसाखी का त्यौहार
आओ सब मिलकर डालें भंगड़ा यार
अब कटेंगी फसलें हमारी
अब होंगी खुशियां न्यारी
बैसाखी की शुभकामनाएं 

 

>बैसाखी आई, साथ में ढेर सारी खुशियां लाई
तो भंगड़ा पाओ, खुशी मनाओ
मिलकर सब बंधु भाई.
Happy Baisakhi 2026.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement