गुरुवार की सुबह-सुबह मेरठ और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. दोनों ही जगह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. अच्छी बात ये है कि भूकंप में अभी तक किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान होने की खबर नहीं है.
भूकंप की जानकारी देने वाले नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कटरा और यूपी के मेरठ में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. कटरा में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया तो वहीं मेरठ में इसकी तीव्रता 2.7 रही.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, कटरा में सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर भूकंप आया था. इसकी गहराई 5 किमी थी. वहीं, मेरठ में सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर भूकंप के झटके आए और इसकी गहराई जमीन से 10 किमी अंदर थी.
Earthquake of Magnitude:3.6, Occurred on 19-08-2021, 05:08:34 IST, Lat: 32.70 & Long: 75.40, Depth: 5 Km ,Location: 54km SE of Katra, Jammu and Kashmir, India for more information download the BhooKamp App
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake)
Earthquake of Magnitude:2.7, Occurred on 19-08-2021, 07:03:54 IST, Lat: 29.07 & Long: 77.94, Depth: 10 Km ,Location: Meerut, Uttar Pradesh, India for more information download the BhooKamp App
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake)
भूकंप से कैसे बचें?
भूकंप के झटके महसूस होने पर डरने की बजाय सावधानी और संयम बरतें. अगर आप भूकंप के झटके महसूस करते हैं तो सबसे पहले घर से बाहर निकलकर खुली जगह पर जाने की कोशिश करें. अगर गली काफी संकरी हो और दोनों ही ओर बहुमंजिला इमारतें बनी हों, तो बाहर निकलने से कोई फायदा नहीं होगा. तब घर में ही सुरक्षित ठिकाने पर रहें. अगर घर से बाहर निकलने में काफी वक्त लग सकता है, तो घर के कमरे के किसी कोने में या किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे छुप जाएं. कोशिश करें कि सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य संवेदनशील अंग बचे रहें.