scorecardresearch
 

मौसम का यू-टर्न! दिल्ली में आज फिर बारिश, तेज हवाएं और धूलभरी आंधी का अलर्ट

मार्च के महीने में आमतौर पर हल्की गर्मी और सूखा मौसम देखने को मिलता है, लेकिन इस बार दिल्ली का मौसम अलग ही रंग दिखा रहा है. मौसम विभाग ने आज भी ऐसे ही बदले हुए मिजाज का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
X
IMD Weather Update
IMD Weather Update

दिल्ली में इस बार मार्च का मौसम सामान्य से अलग नजर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को एक बार फिर राजधानी में तेज हवाएं, हल्की बारिश और धूलभरी आंधी देखने को मिल सकती है.

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा. मौसम विबाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत का कहना है कि इस बार मार्च में बार-बार बारिश होना असामान्य है. आमतौर पर इस महीने में केवल हल्की प्री-मॉनसून बारिश होती है, लेकिन इस बार लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इसकी बड़ी वजह हैं. इनमें से एक सिस्टम 15 मार्च से सक्रिय है और सामान्य से कम ऊंचाई पर बना हुआ है.

उन्होंने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य पाकिस्तान, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और पश्चिम हरियाणा के आसपास चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसी के असर से दिल्ली में तेज हवाएं, हल्की बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना है.

Advertisement

हालांकि, इस सिस्टम का तापमान पर तुरंत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन महीने के आखिर तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 29 से 31 मार्च के बीच देश के बड़े हिस्से में व्यापक बारिश की संभावना है, जिससे दिन का तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है.

स्टेशन के अनुसार, सबसे ज्यादा तापमान रिज क्षेत्र में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम तापमान पालम में 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान लोधी रोड और आयानगर में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इस बीच राजधानी की हवा भी ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार AQI 183 दर्ज किया गया, जो ‘मॉडरेट’ कैटेगरी में आता है. आने वाले कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता इसी श्रेणी में रहने का अनुमान है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement