scorecardresearch
 

साइक्लोन बिपरजॉय का असर! पश्चिमी रेलवे ने इन रूट्स पर ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट

चक्रवात बिपरजॉय ने कल (गुरुवार) को लैंडफॉल किया. इस तूफान का असर अभी भी कई इलाकों में देखने को मिल रहा है. इसी को देखते हुए पश्चिमी रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है. यहां चेक करें लिस्ट.

Advertisement
X
Indian Railways (Representational Image)
Indian Railways (Representational Image)

Indian Railways, Cyclone Biparjoy: गुजरात में कल (गुरुवार) शाम को चक्रवात बिपरजॉय का लैंडफॉल हुआ. चक्रवात के असर से भारी बारिश और तूफानी हवाएं चलती दिखीं. अभी भी चक्रवात का असर जारी है. अब ये चक्रवात राजस्थान की ओर बढ़ रहा है और बाड़मेर में इसके असर से तेज हवाएं और बारिश भी देखने को मिल रही है. चक्रवात के असर को देखते हुए ही पश्चिमी रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का तो कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया है. 

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 23 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, 3 ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है और 7 ट्रेनों का शॉर्ट-ऑरजिनेट किया गया है. इसी के साथ, अब पश्चिमी रेलवे ने 99 ट्रेनों को रद्द, 39 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट, जबकि 38 ट्रेनों को यात्रियों की सुरक्षा और के मद्देनजर शॉर्ट-ऑरजिनेट किया है. नीचे चेक करें लिस्ट. 

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
>ट्रेन नंबर 19405 पालनपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस 16 जून को रद्द रहेगी. 

>ट्रेन संख्या 20928 भुज-पालनपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 जून को रद्द रहेगी. 

>ट्रेन संख्या 20927 पालनपुर-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 जून को रद्द रहेगी. 

>ट्रेन नंबर 20927 पालनपुर-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 जून को रद्द रहेगी. 

>ट्रेन संख्या 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस 16 जून को रद्द रहेगी. 

>गाड़ी संख्या  09549 भानवड़-पोरबंदर आज रद्द रहेगी. 

>ट्रेन नंबर 09550 पोरबंदर-भंवड़ आज रद्द रहेगी. 

Advertisement

>ट्रेन संख्या 19210 ओखा-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी. 

>ट्रेन नंबर 19571 राजकोट-पोरबंदर एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी. 

>ट्रेन नंबर 09513 राजकोट-वेरावल 16 जून को रद्द रहेगी. 

>ट्रेन नंबर 09514 वेरावल-राजकोट 16 जून को रद्द रहेगी. 

>ट्रेन नंबर 19572 पोरबंदर-राजकोट एक्सप्रेस 16 जून को रद्द रहेगी.

>ट्रेन नंबर 09291 वेरावल-अमरेली आज रद्द रहेगी. 

>ट्रेन नंबर 09508 अमरेली-वेरावल आज और 17 जून को रद्द रहेगी. 

>ट्रेन नंबर 09505 वेरावल-अमरेली आज रद्द रहेगी. 

>ट्रेन नंबर 09539 अमरेली-जूनागढ़ 16 और 17 जून को रद्द रहेगी. 

>ट्रेन नंबर 09540 जूनागढ़-अमरेली 16 और 17 जून को रद्द रहेगी. 

>ट्रेन नंबर 09292 अमरेली-वेरावल 16, 17 और 18 जून को रद्द रहेगी.

>ट्रेन नंबर 09531 डेलवाड़ा-जूनागढ़ स्पेशल 16 जून को रद्द रहेगी.

>ट्रेन नंबर 09532 जूनागढ़-देलवाड़ा स्पेशल 16 और 17 जून को रद्द रहेगी. 

>ट्रेन नंबर 09296 डेलवाड़ा-वेरावल स्पेशल 16, 17 और 18 जून को रद्द रहेगी. 

ये ट्रेनें होंगी शॉर्ट ऑरजिनेट 
>ट्रेन नंबर 14312 भुज-बरेली एक्सप्रेस 16 जून 2023 को अहमदाबाद से चलेगी

>ट्रेन संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर विशेष यात्रा 16 जून 2023 को अहमदाबाद से प्रारंभ होगी. 

>ट्रेन नंबर 12993 गांधीधाम - पुरी एक्सप्रेस 16 जून को अहमदाबाद से शुरू होगी. 

>ट्रेन नंबर 12966 भुज-बांद्रा टर्मिनस (साप्ताहिक) एसएफ एक्सप्रेस की यात्रा 16 जून को अहमदाबाद से शुरू होगी. 

>ट्रेन संख्या 19218 वेरावल-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 16 जून 2023 को राजकोट से चलेगी.

Advertisement

>ट्रेन नंबर 22946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल यात्रा 16 जून 2023 को राजकोट से चलेगी. 

>ट्रेन संख्या 19565 ओखा-देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस 16 जून 2023 को हापा से चलेगी. 

 

Advertisement
Advertisement