CJP Protest Jantar Mantar 2.0 Delhi CJP Protest Live Update: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से विरोध-प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसे देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. फिर भी प्रशासन अलर्ट पर है.
दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के गेट कल से ही बंद कर दिए गए थे जो आज शाम छह बजे तक बंद रहेंगे. DMRC की ओर से इसकी जानकारी दी गई है.
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले अपने बयान में कहा था कि, 'CJP की ओर से आवेदन 7 अक्टूबर को मिला, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को होना है. यानी आवेदन देने की तय समयसीमा का पालन नहीं हुआ. पुलिस ने पहले हुए प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन को भी फैसले की वजह बताया है. नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है. पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.'
CJP प्रोटेस्ट को लेकर देश की राजधानी दिल्ली और अन्य जगहों पर क्या कुछ चल रहा है, जानने के लिए Live Update यहां देखते रहें.
दक्षिणी दिल्ली में सुरक्षा इंतजामों को लेकर डीसीपी ने बताया कि सीमाओं पर जांच काफी सख्त कर दी गई है. जिन संगठनों ने प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है, उनके सदस्यों की पहचान कर उन्हें रोकने और समझाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता से भी सहयोग की अपील कर रही है. दिल्ली में किसी भी अनधिकृत जमावड़े या अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दक्षिणी जिले समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. अंतरराज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस जांच के जरिए अनधिकृत लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक रही है.
डीसीपी अनंत मित्तल ने कहा, 'हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से गुजरे. विभिन्न सीमाओं पर करीब 12 पुलिस पिकेट बनाए गए हैं. इसके अलावा जिले के भीतर भी कई जगह पुलिस पिकेट लगाए गए हैं और बाहरी पुलिस चौकियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.'
दिल्ली के होटल ली मेरिडियन के पास स्थित गोल चक्कर पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. यहां दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी तैनात हैं.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जुटने लगे कुछ प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रेलवे स्टेशन पर दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की तैनाती की गई है. सुरक्षाकर्मी स्टेशन परिसर में मार्च कर रहे हैं. इसके अलावा ड्रोन के जरिए भी पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है.
दिल्ली पुलिस के जवानों की वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों की खासियत यह है कि ये अंधेरे में भी काम करते हैं और घटनाओं को रिकॉर्ड कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस के एक जवान ने बताया, 'ये बॉडी कैमरे हमारी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हैं. धक्का-मुक्की या हाथापाई जैसी स्थिति में दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए जाते हैं. ऐसे में इन कैमरों की रिकॉर्डिंग से यह स्पष्ट हो सकेगा कि हमने किसी के साथ कुछ किया है या नहीं. ये कैमरे हर गतिविधि को रिकॉर्ड करेंगे.'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर ट्रेनों के रद्द होने और सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच बीजेपी नेता दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी है. कोलकाता में उन्होंने कहा कि दिल्ली में अशांति पैदा करने की कोशिशों से आम जनता को परेशानी हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहले से इंतजाम किए हैं.
दिलीप घोष ने कहा, 'सरकार ने पहले से व्यवस्था की है, ताकि दिल्ली के निवासियों समेत आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और बाहर से आने वाले लोग कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा न कर सकें.'
उन्होंने आगे कहा, 'भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हर किसी को विरोध प्रदर्शन के जरिए अपनी बात रखने का अधिकार है. किसी को भी प्रदर्शन करने से नहीं रोका गया है. हालांकि, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों को रोकना जरूरी है.'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है. वहीं इसी बीच आशुतोष रांका ने Insta पर एक फोटो पोस्ट की है औऱ लिखा है कि 'कुछ घंटों में दिल्ली में मिलते हैं.'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके अलावा 45 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास को लेकर प्रतिबंध लगाए गए हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हो गए हैं. दीपके मुंबई के फोर सीजन्स होटल से मुंबई एयरपोर्ट के लिए निकले. CJP के एक पदाधिकारी के मुताबिक, उनके सुबह 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है.
सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज, यानी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते शुक्रवार शाम कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था. दिल्ली से नोएडा जाने वाले कालिंदी कुंज मार्ग पर लंबा जाम देखने को मिला. सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच वाहन रेंगते नजर आए. वहीं, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थी. सरहौल बॉर्डर पर हजारों वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे दिल्ली जाने वाले और नौकरी से घर जा रहे लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा.
शनिवार सुबह 6:00 बजे से 30 प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन और पाबंदियां लागू रह सकती हैं. इनमें शंकर रोड गोल चक्कर (वंदे मातरम् 'टी' पॉइंट से नई दिल्ली की ओर), धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोल चक्कर, पंचकुइयां गोल चक्कर समेत कई इलाके शामिल हैं. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT) या एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि किसी तरह की देरी से बचा जा सके.
CJP Delhi Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इस बीच संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन को लेकर अनाउंसमेंट किए जा रहे हैं.
संभावित प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और संसद मार्ग इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही दोनों इलाकों में बैरिकेडिंग भी की गई है.
CJP Protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के अप्सरा बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Delhi CJP Protest:दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. प्रदर्शन से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही दिल्ली के पूर्वी हिस्से में स्थित गाजीपुर बॉर्डर पर भी बैरिकेड्स लगाए गए हैं.
