scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 अप्रैल 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

राज्यसभा सभापति ने मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया. वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के लिए बिचौलिए पाकिस्तान की कोशिशों को झटका लगा है. इन खबरों के अलावा, दिल्ली NCR के कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई है.

Advertisement
X
नोएडा के कई इलाकों में बारिश. (photo: Kishor Joshi)
नोएडा के कई इलाकों में बारिश. (photo: Kishor Joshi)

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली NCR के कई इलाकों में ठंडी हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं, नासा के आर्टेमिस टू मिशन के चार अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा की चारों ओर यात्रा की. इन खबरों के अलावा, एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली NCR में अचानक मौसम के मिजाज बदल गया. कई इलाकों में ठंडी हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जबकि अन्य इलाकों में घने काले बादल छाए हुए हैं.  जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. भारतीय मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को भी दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई है.

आर्टेमिस-2 ने रचा इतिहास... इंसानों को लेकर पृथ्वी से पहुंचा सबसे दूर, टूटा अपोलो का रिकॉर्ड

इंसान एक बार फिर 50 साल से ज्यादा समय के बाद चंद्रमा के करीब पहुंच चुका है. मंगलवार को नासा के आर्टेमिस टू मिशन के चार अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा की चारों ओर यात्रा की. यह मिशन नासा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि ओरियन स्पेसक्राफ्ट अब उस डीप स्पेस में प्रवेश कर चुका है, जहां कभी अपोलो मिशनों का दबदबा था.

Advertisement

एअर इंडिया के CEO कैम्पबेल विल्सन का इस्तीफा, कंपनी ने शुरू की नए चेहरे की तलाश

एअर इंडिया के CEO कैम्पबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि नए CEO की नियुक्ति तक वे अपने पद पर बने रहेंगे. उनका ये फैसला ऐसे समय में आया है, जब एयरलाइन परिचालन दबाव, बढ़ती लागत और इस साल संभावित बड़े वित्तीय नुकसान जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है. पिछले हफ्ते बोर्ड मीटिंग में विल्सन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया.

'4 घंटे तक आंखें नहीं हटा पाया', विराट कोहली को पसंद आई धुरंधर 2, अनुष्का ने भी की रणवीर की तारीफ

क्रिकेटर विराट कोहली ने रणवीर सिंह की फ़िल्म धुरंधर टू देख ली है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बिज़ी शेड्यूल के बावजूद, विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ थिएटर पहुँचे. फ़िल्म के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर रिव्यू लिखा. विराट कोहली ने डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ़ की, वहीं अनुष्का शर्मा ने स्टोरी को काफ़ी दमदार बताया.

नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी, भाजपा में जाने की अटकलों पर लगा विराम

कांग्रेस से निष्कासन के बाद BJP में जाने की अटकलों के बीच नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है. उन्होंने अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के गठन की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देश और लोगों की सेवा करना है, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है.

Advertisement

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, पद से हटाने के लिए 193 सांसदों ने किए थे साइन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 193 सांसदों द्वारा पेश किए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है. सभापति ने प्रस्ताव के सभी पहलुओं का निष्पक्ष मूल्यांकन किया. उन्होंने न्यायाधीश जांच अधिनियम की शक्ति का प्रयोग करते हुए इसे अस्वीकार कर दिया. अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल पूरी तरह सुरक्षित है.

ईरान-अमेरिका युद्धविराम की कोशिशों को झटका, 'बिचौलिए' पाकिस्तान ने साधी चुप्पी, तेहरान ने रखीं ये बड़ी सख्त शर्तें

अमेरिका ईरान युद्धविराम की कोशिशों को झटका लगता दिख रहा है. इस मामले में बिचौलिए की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने अब चुप्पी साध ली है. उसने उस रिपोर्ट पर कुछ भी कहने से इनकार किया, जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान ने युद्ध खत्म करने के लिए कोई प्रस्ताव दिया है. हालांकि पाकिस्तान ने यह जरूर कहा कि शांति प्रक्रिया अभी जारी है.

बंगाल चुनाव से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3000 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. चुनाव आयोग ने 23 अप्रैल के पहले चरण से पहले 3000 अतिरिक्त सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती का फ़ैसला लिया है. बताया गया है कि ये जवान उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से आएंगे, जो केंद्रीय बलों के साथ मिलकर प्रदेश में सुरक्षा को और मज़बूत करेंगे.

Advertisement

यूपी के 50 जिलों के लिए IMD का बड़ा अलर्ट, जानें कहां-कहां बदल जाएगा मौसम, आंधी और बारिश की चेतावनी  

उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और आसपास के 50 से ज्यादा जिलों में मौसम में तेजी से बदलाव हो सकता है. IMD ने अगले 48 से 72 घंटों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बताया है. पश्चिमी यूपी में असर ज्यादा रहेगा, जबकि लखनऊ कानपुर और पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

KKR vs PBKS, IPL 2026 Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट

IPL 2026 में सोमवार को खेला गया कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. ये मैच ईडन गार्डन्स मैदान पर था, जहां टॉस जीतकर KKR ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. लेकिन केवल 3.4 ओवर का ही खेल हो सका और फिर बारिश आ गई. बाद में अपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला.
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement