आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर है, जहां टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. केकेआर को अपनी पहली जीत की तलाश है. क्योंकि शुरुआती दोनों मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं और अबतक इस सीजन अजेय सफर जारी रखा है. केकेआर की पहले बैटिंग चल रही है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
बारिश के चलते रुका मैच
पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में फिन एलन का विकेट गिर गया. एलन के बल्ले से केवल 8 रन आए. इसके बाद कैमरून ग्रीन भी 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद रहाणे और अंगकृष ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की. लेकिन चौथे ही ओवर में बारिश आ गई.
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
क्या कहते हैं आंकड़े
कोलकाता का पंजाब के खिलाफ ओवरऑल रिकॉर्ड जरूर बेहतर है, लेकिन 2023 के बाद से तस्वीर बदल गई है. पिछले पांच मुकाबलों में पंजाब ने चार मैच जीते हैं. वहीं, ईडन गार्डन्स में भी कोलकाता अपनी पिछली पांच पूरी हुई भिड़ंतों में सिर्फ एक बार जीत सकी है.
केकेआर की पंजाब किंग्स से टक्कर, यहां जानें हर गेंद की लाइव अपडेट
दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं. टीम अभी पूरी तरह क्लिनिकल नहीं दिखी है, लेकिन उसने मौके का फायदा उठाया है. पावरप्ले में उनके गेंदबाज शुरुआती विकेट निकालने में सफल नहीं रहे हैं. अर्शदीप सिंह अभी तक विकेटलेस हैं, लेकिन विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल ने बीच के ओवरों में टीम को संभाला है.
सबसे बड़ी सकारात्मक बात कप्तान श्रेयस अय्यर की फॉर्म है. वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने भी आक्रामक शुरुआत दी है, जबकि कूपर कोनोली नंबर तीन पर टीम के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुए हैं. हालांकि पंजाब का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर नजर आया है, जिसे कोलकाता निशाना बनाने की कोशिश करेगी.
पिच और मौसम रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच पहले मैच में थोड़ी धीमी नजर आई थी. गेंद रुककर आ रही थी, जिससे कटर गेंदें प्रभावी साबित हुईं.
रविवार को बारिश के कारण दोनों टीमों का आउटडोर अभ्यास रद्द करना पड़ा. सोमवार को मैच शुरू होने के आसपास गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. रविवार शाम तक मैदान ढका हुआ था.
हेड टू हेड
ओवरऑल रिकॉर्ड में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी है.
* कुल मैच: 34
* KKR जीता: 21
* PBKS जीता: 13
* ईडन गार्डन्स में: KKR ने 14 में से 9 मैच जीते हैं.