scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

शेयर बाजार में आखिरी 30 मिनट में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, जिसके पीछे दो बड़े कारण बताए जा रहे हैं. इस गिरावट के कारण निवेशकों को 5.50 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का नुकसान हुआ.

Advertisement
X
शेयर बाजार में क्‍यों आई भारी गिरावट. (Photo: AI Generated)
शेयर बाजार में क्‍यों आई भारी गिरावट. (Photo: AI Generated)

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं, IPL की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा फैसला लेते हुए ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है. इन खबरों के अलावा, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्य में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर अगले साल फरवरी के अंत तक चलेगी. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.

Stock Market Big Fall: ये 2 कारण... फिर 30 मिनट में हुआ बड़ा खेल, 5.50 लाख करोड़ स्‍वाहा!

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के अंत में NSE का निफ्टी 359 अंक या 1.50 फीसदी गिरकर 23,547 पर क्लोज हुआ, वहीं BSE का सेंसेक्‍स 1092 अंक या 1.45 फीसदी गिरकर 74775 के स्तर पर बंद हुआ. इस दौरान बैंक निफ्टी में भी 600 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट आई है.

ऋषभ पंत नप गए, LSG ने छीनी कप्तानी, क्या संजीव गोयनका ने लिया बड़ा फैसला?

IPL की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा फैसला लेते हुए ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है. LSG ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उनके फैसले को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया. इस आईपीएल सीजन में लखनऊ की टीम 10वें नंबर पर रही.

Advertisement

जनगणना 2027 को लेकर सीएम शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बंगाल में अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्य में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर अगले साल फरवरी के अंत तक चलेगी. उन्होंने कहा कि जनगणना का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और सभी लोगों से इसमें हिस्सा लेने की अपील की. उन्होंने कहा, देश जनगणना में काफी आगे निकल चुका है, लेकिन हम पीछे रह गए हैं.

‘फेलियर कैसे हुआ’, NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA से पूछे सख्त सवाल

NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA की कार्यप्रणाली पर सख्त सवाल उठाए हैं. कोर्ट ने पूछा कि जब पहले से हाई पावर्ड कमेटी बनाई गई थी और कई सिफारिशें लागू की जा चुकी थीं, तब भी ऐसी बड़ी चूक आखिर कैसे हो गई. सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान साफ कहा कि जब तक असली जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं.

दो पासपोर्ट केस में अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, कोर्ट से 7 साल की सजा रद्द

UP के रामपुर में MP-MLA सेशन कोर्ट ने दो पासपोर्ट केस में सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म खान की सज़ा रद्द कर दी है. यह मामला साल 2019 में सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया था. इस मामले में 5 दिसंबर 2025 को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अब्दुल्ला को 7 वर्ष के कारावास सज़ा सुनाई थी.

Advertisement

'आप शानदार रेसलर हैं...', विनेश फोगाट मैट पर लौटेंगी, सुप्रीम कोर्ट ने WFI को दिया बड़ा झटका

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को 2026 एशियन गेम्स के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है. ये ट्रायल्स 30 और 31 मई को आयोजित होने हैं. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने यह आदेश उस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया, जिसे WFI ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर किया था.

Twisha Death Case: CBI को मिली गिरिबाला और समर्थ की रिमांड, 2 जून तक चलेगी पूछताछ

मध्य प्रदेश के भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और समर्थ को सीबीआई की पांच दिन की रिमांड भेज दिया है. सीबीआई अब दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. मामले में CCTV फुटेज, कथित सबूतों से छेड़छाड़ और घटना वाली रात की गतिविधियां जांच के केंद्र में हैं. दोनों 2 जून तक सीबीआई रिमांड पर रहेंगे.  

NIA का बड़ा ऑपरेशन... 12 ठिकानों पर छापा, पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक्शन

NIA ने ड्रोन और IED सप्लाई नेटवर्क से जुड़े एक बड़े आतंकी साजिश मामले में देश के कई हिस्सों में छापेमारी की है. NIA की टीमें दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कुल 12 स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं. पाकिस्तान के ऑपरेटिव जासवीर चौधरी से जुड़े मॉड्यूल पर भारत में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रचने का आरोप है.

Advertisement

‘अब और नहीं...’, हार्दिक पंड्या ने तोड़ा MI से रिश्ता? अंदरखाने की कहानी ने मचाई सनसनी

हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस का रिश्ता अब टूटने की कगार पर पहुंच चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL 2026 के निराशाजनक सीज़न के बाद हार्दिक मानसिक रूप से थक चुके हैं और उन्होंने MI छोड़ने का फैसला किया है. हार्दिक ने IPL 2024 में रोहित शर्मा की जगह MI की कप्तानी संभाली थी. लेकिन उनके नेतृत्व में टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी.

रसूख, बेशुमार दौलत और आलीशान बंगले पर सवाल... TMC नेता प्रसेनजीत साहा गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के दिग्गज नेता प्रसेनजीत साहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रसेनजीत पर जबरन वसूली करने, लोगों को धमकाने और अवैध तरीके से अकूत संपत्ति जमा करने के बेहद गंभीर आरोप हैं. इससे पहले 29 अप्रैल को खरदाहा में वोटिंग के दिन, सेंट्रल फोर्स ने उन्हें अरेस्ट करने की कोशिश की थी. लेकिन वो वहां से फरार हो गए थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement