scorecardresearch
 
Advertisement

कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट का खौफ, इजराइल ने विदेशियों के लिए सील किए बॉर्डर

aajtak.in | नई दिल्ली | 28 नवंबर 2021, 11:59 PM IST

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 28 नवंबर 2021 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए जनता को संबोधित करेंगे. पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें...

Omicron Variant Omicron Variant

देश और दुनिया में कोरोना एक बार फिर से खौफ बनकर उभर रहा है. वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन इन दिनों चर्चा का विषय है. ये वायरस इतना खतरनाक है कि कई देशों ने अभी से ही इसको लेकर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं. इसी कड़ी में इजराइल ने भी विदेशियों के लिए बॉर्डर सील कर दिए हैं.

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे से अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए जनता को संबोधित किया. यहां प्रधानमंत्री ने अमृत महोत्सव का जिक्र किया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब हम प्रकृति को संरक्षण देंगे तो वह हमें भी संरक्षण देगी.

10:52 PM (4 वर्ष पहले)

मुंबईः दक्षिण अफ्रीका से डोंबिवली आया यात्री कोरोना पॉजिटिव, अलर्ट जारी

Posted by :- Hemant Pathak

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से मुंबई के डोंबिवली में आया एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. मरीज के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मुंबई भेजे जाएंगे. रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मरीज ओमीक्रॉन से संक्रमित तो नहीं है. फिलहाल मरीज को आइसोलेशन रूम में रखा गया है. स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रतिभा पानपाटिल ने बताया कि मरीज के भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है. कल उसके परिवार की जांच की जाएगी. उसने 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से दिल्ली और वहां से मुंबई और फिर डोंबिवली की यात्रा की. 
 

7:53 PM (4 वर्ष पहले)

उत्तराखंडः राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैनात सात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

Posted by :- Hemant Pathak

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराखंड के दौरे को लेकर परमार्थ निकेतन आश्रम में ड्यूटी पर तैनात 7 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से थाना लक्ष्मण झूला में पुलिसकर्मियों की जांच की गई. संक्रमित पुलिसकर्मियों को होम आईसोलेट किया गया है.

4:46 PM (4 वर्ष पहले)

संसद में NDA के नेताओं की मीटिंग

Posted by :- Panna Lal

कल से शुरु हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार की रणनीति पर विचार करने के लिए एनडीए में शामिल दलों के नेताओं की मीटिंग संसद में हो रही है. इस मीटिंग में राजनाथ सिंह, प्रहलाद जोशी, पीयूष गोयल, अनुप्रिया पटेल, एनलजेपी नेता पशुपति पारस, जेडीयू के लल्लन सिंह और आरपीआई के रामदास अठावले मौजूद हैं. 
 

2:53 PM (4 वर्ष पहले)

साउथ अफ्रीका से आस्ट्रेलिया आए दो यात्रियों में मिला ओमीक्रॉन वेरिएंट, मचा हड़कंप

Posted by :- Mrinal Sinha

साउथ अफ्रीका से आस्ट्रेलिया के सिड्नी पहुंचे दो लोगों में कोरोना का ओमीक्रॉन वेरिएंट पाया गया है. वहीं से आए 12 अन्य यात्रियों को क्वारंटाइन में रखा गया है.

Advertisement
2:41 PM (4 वर्ष पहले)

MCD चुनाव के मद्देनज़र बड़े एमसीडी बदलाव अभियान की तैयारी में आम आदमी पार्टी  

Posted by :- Mrinal Sinha

एमसीडी चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी बड़े एमसीडी बदलाव कैम्पेन की तैयारी कर रही है. 'आप' नेता गोपाल राय ने 'आजतक' को बताया कि एमसीडी चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी एक बड़े एमसीडी बदलाव अभियान की तैयारी कर रही है जिसे 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. (इनपुट- पंकज जैन)

 

1:36 PM (4 वर्ष पहले)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के नए वेरिएंट पर पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र 

Posted by :- Mrinal Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के लिखे पत्र में कहा कि "...हमारे देश ने पिछले डेढ़ साल न्म कोरोना के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ी है. बड़ी मुश्किल से और हमारे लाखों कोविड योद्धाओं की निस्वार्थ सेवा के कारण, हमारा देश कोरोना से उबर पाया है. हमें हाल ही में WHO द्वारा मान्यता प्राप्त कोरोना के नए वेरिएंट को भारत में प्रवेश करने से रोकना होगा. इसके लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए. यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा स्थगित कर दी है. मैं आपसे इन क्षेत्रों से उड़ानें तत्काल प्रभाव से बंद करने का आग्रह करता हूं. इस संबंध में कोई भी देरी हानिकारक साबित हो सकती है, यदि कोई प्रभावित व्यक्ति भारत में प्रवेश करता है...तो ये खतरनाक होगा."

12:41 PM (4 वर्ष पहले)

कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट का खौफ, इजराइल ने विदेशियों के लिए सील किए बॉर्डर

Posted by :- Mrinal Sinha

देश और दुनिया में कोरोना एक बार फिर से खौफ बनकर उभर रहा है. वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन इन दिनों चर्चा का विषय है. ये वायरस इतना खतरनाक है कि कई देशों ने अभी से ही इसको लेकर कई प्रतिबंध लगा दिए हैं. इसी कड़ी में इजराइल ने भी विदेशियों के लिए बॉर्डर सील कर दिए हैं.

12:30 PM (4 वर्ष पहले)

यूपी टेट पेपर लीक: प्रियंका गांधी बोलीं- सीएम योगी ने भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को बचाया

Posted by :- Mrinal Sinha

यूपी टेट पेपर लीक पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि- भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है. आज यूपी टेट का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया. हर बार पेपर आउट होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है.

11:29 AM (4 वर्ष पहले)

जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने मनाया जनजातीय गौरव सप्ताह: PM मोदी

Posted by :- Mrinal Sinha

पीएम मोदी ने कहा, आजादी में अपने जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह भी मनाया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी हुए. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे, ऐसे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया.

Advertisement
11:22 AM (4 वर्ष पहले)

'सरकारी योजनाओं से लोगों का जीवन बदला'

Posted by :- Mrinal Sinha

पीएम मोदी ने कहा- सरकार के प्रयासों से, सरकारी योजनाओं से कैसे कोई जीवन बदला, उस बदले हुए जीवन का अनुभव क्या है? जब से सुनते हैं तो हम भी संवेदनाओं से भर जाते हैं. यह मन को संतोष भी देता है और उस योजना को लोगों तक पहुंचाने की प्रेरणा भी देता है.

11:15 AM (4 वर्ष पहले)

'दुनिया के कोने-कोने में वृंदावन की छाप'

Posted by :- Mrinal Sinha

प्रधानमंत्री ने कहा वृंदावन दुनिया भर के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहा है. इसकी छाप आपको दुनिया के कोने-कोने में मिल जाएगी. बता दें कि इससे पहले 24 अक्टूबर को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान और जमीन का डिजिटाइजेशन को लेकर जोर दिया था. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बताया था कि भारत दुनिया का पहला देश है जो ड्रोन की मदद से अपने गांवों में जमीन का डिजिटल रिकार्ड तैयार कर रहा है.

11:09 AM (4 वर्ष पहले)

पीएम मोदी कर रहे हैं मन की बात, अमृत महोत्सव का किया जिक्र

Posted by :- Mrinal Sinha

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव से प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. पीएम ने कहा- अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है. और अब तो देश-भर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक, अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है.

9:20 AM (4 वर्ष पहले)

24 घंटों में आए कोरोना के 8,774 केस, कल से आजतक 5.5% की गिरावट

Posted by :- Mrinal Sinha

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,774 मामले सामने आए हैं. ये आंकड़ा कल के मुकबले 5.5% कम है. इसके साथ ही देशभर में कोरोना के कुल मामले 3,45,72,523 हो गए हैं.

8:33 AM (4 वर्ष पहले)

पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात

Posted by :- Mrinal Sinha

प्रधानमंत्री आज अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए जनता को संबोधिक करेंगे. इस दौरान वे अब भी जारी किसान आंदोलन पर चर्चा कर सकते हैं. साथ ही वे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर सावधानी और इसके असर पर भी बात कर सकते हैं.

Advertisement
8:25 AM (4 वर्ष पहले)

पश्चिम बंगाल के नदिया में सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत, 5 घायल 

Posted by :- Mrinal Sinha

पश्चिम बंगाल के नदिया के हांसखाली में कल रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. यहां पर उत्तर 24 परगना के बागदा से मेटाडोर में 20 से ज्यादा लोग एक शव को लेकर नवद्वीप शमशान की ओर जा रहे थे. तभी हांसखाली थाना इलाके के फूलबाड़ी इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से मेटाडोर ट्रक टकरा गई. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि 17 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक प्राथमिक अनुमान है कि घने कोहरे और तेज गति की वजह से ही दुर्घटना हुई है. दुर्घटना की वजह जानने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है.

8:01 AM (4 वर्ष पहले)

संसद सत्र से पहले फ्लोर नेताओं के साथ बैठक करेंगे केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी 

Posted by :- Mrinal Sinha

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज सुबह 9:30 बजे केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की राजनीतिक दलों के फ्लोर नेताओं के साथ बैठक होनी है. संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर यानी कल से शुरू होगा.

 

8:01 AM (4 वर्ष पहले)

कर्नाटक: SDM मेडिकल कॉलेज में 306 छात्र कोरोना संक्रमित

Posted by :- Mrinal Sinha

कर्नाटक में धारवाड़ के SDM मेडिकल कॉलेज में शनिवार को 281 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. एक ही दिन में ये आंकड़ा बढ़कर 306 हो गया है. मामले की गंभीरता को देखकर प्रशासन चिंता में है. मामलों की शुरुआत से ही प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए कॉलेज बिल्डिंग के दो हॉस्टल सील कर दिए हैं. इस कॉलेज में कुल 400 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement