scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अप्रैल 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि परिसीमन में किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा, यह उनकी गारंटी है. वहीं, CSK गेंदबाज खलील अहमद क्वाड चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर हुए.

Advertisement
X
परिसीमन पर लोकसभा में PM नरेंद्र मोदी का संबोधन. (Photo:ITG)
परिसीमन पर लोकसभा में PM नरेंद्र मोदी का संबोधन. (Photo:ITG)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण पर कहा है कि जो भी दल आज इसका विरोध करेगा उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. वहीं, पश्चिम बंगाल में एसआईआर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल कर बड़ा हस्तक्षेप किया है. इन खबरों के अलावा, चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद क्वाड इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. पढ़ें गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.

दक्षिण को भरोसा, क्रेडिट का ब्लैंक चेक और काला टीका पर आभार... परिसीमन पर क्या-क्या बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण पर कहा है कि जो भी दल आज इसका विरोध करेगा उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि याद रखें महिलाओं के अधिकारों का जिसने भी विरोध किया, उसे माफी नहीं मिली है. पीएम ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए बवंडर खड़ा कर रहे हैं. 

'ट्रिब्यूनल से क्लीन चिट पाए लोगों को बंगाल में मिलेगा वोटिंग का अधिकार', ममता बोलीं- मुझे SC पर गर्व

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल SIR मामले में नागरिकों के मतदान अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 का उपयोग किया है. सुप्रीम कोर्ट ने 34 लाख से अधिक लंबित अपीलों को देखते हुए स्पष्ट समयसीमा तय की, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोट देने से वंचित न रहे. कोर्ट ने कहा कि मतदान केवल संवैधानिक ही नहीं, बल्कि भावनात्मक अधिकार भी है.

Advertisement

MS धोनी फिट नहीं, पेसर खलील अहमद भी IPL से बाहर, CSK तो घायलों की फौज बन गई

चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद क्वाड इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. खलील अहमद को राइट क्वाड्रिसेप इंजरी ग्रेड-2 इंजरी हुई है, सामान्य भाषा में कहें तो उन्हें जांघ के सामने की मांसपेशियों में खिंचाव आया है. इस वजह खलील अहमद को करीब 10 से 12 हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा.

अमेरिका में रक्षा मंत्री को हटाने की तैयारी... ईरान में वॉर क्राइम, गर्ल्स स्कूल पर हमले का आरोप

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ अमेरिकी संसद में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने ईरान के खिलाफ बिना कांग्रेस की मंज़ूरी के युद्ध छेड़ा और ऐसे हमलों को अंजाम दिया, जिन्हें "वॉर क्राइम" की श्रेणी में रखा जा सकता है. यह प्रस्ताव यासामिन अंसारी के नेतृत्व में हाउस डेमोक्रेट्स ने पेश किया है.

जलपाईगुड़ी: CM ममता बनर्जी की पदयात्रा के दौरान सुरक्षा में सेंध, घेरा तोड़ करीब पहुंचा युवक

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में CM ममता बनर्जी की पदयात्रा के दौरान सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है. दरअसल, बुधवार को जब वो पदयात्रा कर रही थीं, तभी एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी तरफ दौड़ पड़ा. वह युवक CM के पैर छूने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इससे पहले कि वह उनके और करीब पहुंच पाता, सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया.

Advertisement

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, आपस में टकराए दो विमानों के विंग, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टैक्सींग के दौरान स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमानों के विंग आपस में टकरा गए. इस घटना में स्पाइसजेट विमान के दाहिने विंगलेट को नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया है. सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया.  

पाकिस्तान ने अपनी नई स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल की टेस्टिंग की, देखिए Video

पाकिस्तान नौसेना ने खुद विकसित की गई एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह मिसाइल युद्धपोत से छोड़ी जाती है. दूर तक मौजूद लक्ष्यों को नष्ट कर सकती है. इस लाइव हथियार परीक्षण के दौरान पाकिस्तान नौसेना के चीफ एडमिरल नवेद अशरफ खुद मौजूद थे. उनके साथ देश के प्रमुख वैज्ञानिक और इंजीनियर भी थे.  

हरियाणा: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायक सस्पेंड

हरियाणा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए की गई है. जिन विधायकों को निलंबित किया गया है उनमें शैली चौधरी, रेणु बाला, मोहम्मद इलियास पुनहाना, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह शामिल हैं.

Advertisement

4 गेंदों में वर्ल्ड कप हिला दिया था, 159 मैचों की कहानी… बांग्लादेश का वो ‘खतरनाक पेसर’ बोला- अलविदा क्रिकेट

बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रुबेल ने बांग्लादेश के लिए 27 टेस्ट में 36 विकेट, 104 वनडे में 129 विकेट और 28 T20 इंटरनेशनल में 28 विकेट लिए हैं. रुबेल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अप्रैल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में टी20 इंटरनेशनल के रूप में खेला था.

Indian Railways: सेब-चेरी के कारोबार को मिलेगी रफ्तार, दिल्ली-कश्मीर के बीच 17 अप्रैल से शुरू होगी पार्सल ट्रेन सर्विस

नॉर्दर्न रेलवे दिल्ली और जम्मू- कश्मीर के बीच 17 अप्रैल 2026 से नियमित पार्सल ट्रेन शुरू करने जा रहा है. यह सर्विस 31 मई तक ट्रायल के तौर पर चलेगी. अगर अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा तो इसे स्थायी रूप से चलाया जाएगा. इस ट्रेन से कश्मीर के फल उत्पादक, केसर, अखरोट, पश्मीना शॉल और हस्तशिल्प व्यापारी काफी फायदा उठा सकेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement