scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद एडवाइजरी जारी, स्कूल-कालेज और दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

Gurugram Flooded After Heavy Rain
  • 1/7

गुरुग्राम सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद एक बार फिर जलभराव और ट्रैफिक जाम से जूझता नजर आया. कुछ घंटों की बारिश में शहर के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए. (Photo-ITG)
 

Gurugram Flooded After Heavy Rain
  • 2/7

भारी बारिश स्कूल बसें पानी में फंस गई. राजीव चौक-सोहना रोड पर भीषण जाम लगा और एम्बुलेंस तक जलभराव में फंसी नजर आईं. (Photo-ITG)

Gurugram Flooded After Heavy Rain
  • 3/7

गुरुग्राम में जिला प्रशासन के मुताबिक, सोमवार दोपहर 1:30 बजे तक गुरुग्राम में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इससे गुरुग्राम के कई हिस्सों में भारी जलभराव हो गया. (Photo-ITG)
 

Advertisement
Gurugram Flooded After Heavy Rain
  • 4/7

भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में प्रशासन ने एडवायजरी जारी की है. प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम के निर्देश दिए हैं. (Photo-PTI)
 

Gurugram Flooded After Heavy Rain
  • 5/7

गुरुग्राम में भारी बारिश से कहीं स्कूल बसें पानी में फंस गईं तो कहीं माता-पिता अपने बच्चों को साथ लेकर घुटनों तक भरे पानी से गुजरते दिखाई दिए. (Photo-PTI)
 

Gurugram Flooded After Heavy Rain
  • 6/7

लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है. प्रशासन का कहना है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले. (Photo-PTI)

Delhi Rain
  • 7/7

नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मॉनसून की बारिश के बीच छात्र खेलते हुए नजर आए. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट और मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. शहर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. (Photo-PTI)

Advertisement
Advertisement