महाराष्ट्र के धुले दौरे पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रसन्न बी. वराले ने शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए राज्य सरकार को नसीहत दी है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रसन्न बी. वराले ने कहा कि नासिक कुंभ मेले के लिए लगभग 32 हजार से 34 हजार करोड़ रुपये का बजट बताया जा रहा है. अगर इसका सिर्फ 0.1 प्रतिशत यानी करीब 32 करोड़ रुपये भी स्कूलों पर खर्च किए जाते, तो राज्य के 100 से ज्यादा मराठी माध्यम स्कूलों को बंद होने से बचाया जा सकता था.