मुंबई में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को ताक पर रखने वाले रेस्टोरेंट्स के खिलाफ FDA ने बड़ी कार्रवाई की है. एफडीए ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई के तीन बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. इन प्रतिष्ठानों में दक्षिण मुंबई का बेहद प्रसिद्ध और ऐतिहासिक 'ओलंपिया कॉफी हाउस' भी शामिल है. इसके अलावा, एफडीए की टीम ने एक अस्पताल की कैंटीन पर भी छापा मारा और वहां भी गंभीर कमियां पाए जाने पर लाइसेंस सस्पेंड कर दिया.