scorecardresearch
 
Advertisement

मुंबई में इमारत में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

मुंबई में इमारत में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

मुंबई के कोलाबा इलाके में कानवर मेंशन भवन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग के अनुसार आग ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर करीब 3000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली थी. आग मुख्य रूप से बिजली की वायरिंग, विद्युत उपकरणों, लकड़ी के पार्टिशन, फर्नीचर, कुशन और अन्य घरेलू सामान तक सीमित रही. सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. घटना में किसी बड़े जानमाल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Advertisement
Advertisement