महाराष्ट्र के कल्याण में रविवार को एक पांच मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई. इमारत के अचानक गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई. इमारत पूरी तरह ढहने का खौफनाक दृश्य आसपास मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया. बताया जा रहा है कि अगर लोग वहां से समय रहते नहीं भागते तो वो मलबे की चपेट में आ सकते थे. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.