महाराष्ट्र के भिवंडी में एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी विकराल थी कि इसकी ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग में गोदाम में रखा लाखों रुपये का स्क्रैप और अन्य सामान जलकर राख हो गया. राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.