scorecardresearch
 

खुदाई के दौरान जमीन में दिखी चमकीली चीज, मिट्टी हटाते ही चौंक गए लोग

सिंदखेड राजा शहर का ताल्लुक छत्रपति शिवाजी महाराज की माता “मां जिजाऊ” से है. उनका जन्म इसी शहर में हुआ था. यहां आज भी कई प्राचीन इमारतें, और तालाब मौजूद हैं. इसके पहले भी यहां कई बार जमीन की खुदाई के समय सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं.

Advertisement
X
खुदाई में निकले चांदी के सिक्के.
खुदाई में निकले चांदी के सिक्के.

महाराष्ट्र के बुलढाना में एक घर की खुदाई के दौरान लोग उस वक्त हैरान रह गए जब जमीन से चांदी के सिक्के निकले. जब इस घटना की खबर इलाके में पहुंची तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सिक्कों को लेकर लोग रफूचक्कर हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुलढाना के पास सिंदखेड़ राजा की है. यहां पेशे से सुनार देविदास टाक के घर का निर्माण कार्य चल रहा था. कॉलम खड़े करने के बाद उसमें मजदूर मिट्टी डाल रहे थे तभी कुछ लोगों को चमकीली चीज दिखाई दी.

जब मिट्टी के ढेर को हटाया गया तो उसमें से प्राचीन चांदी के सिक्के निकले. मौका देखकर कुछ लोगों ने वो सिक्के उठा लिए. सिक्के निकलने की खबर इलाके में आग की तरह फैली और भीड़ मिट्टी हटाने में जुट गई.

Advertisement

इस बीच प्रशासन को इसकी खबर लगी तो आला अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों को हटाया. इसके बाद प्रशासन ने जब खुदाई की तो करीब तीन किलो चांदी के सिक्के मिले.  

बता दें कि सिंदखेड राजा शहर का ताल्लुक छत्रपति शिवाजी महाराज की माता “मां जिजाऊ” से है. उनका जन्म इसी शहर में हुआ था. यहां आज भी कई प्राचीन इमारतें, और तालाब मौजूद हैं. इसके पहले भी यहां कई बार जमीन की खुदाई के समय सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं.

जानकारों के अनुसार, चांदी के सिक्के ब्रिटिश कालीन है. उन पर विक्टोरिया क्वीन की तस्वीर है. बताया जा रहा है कि सिक्कों पर 1800, 1872, 1917, 1912, 1919 सन भी लिखे हुए हैं. इसके अलावा कुछ शिवाजी कालीन सिक्के भी मिले हैं.

कहा जा रहा है कि जिस जगह सिक्के मिले वहां कुछ मटके भी मिले हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने इन सिक्कों को मटके में भरकर जमीन में गाड़ा होगा. 

मौके पर उपविभागीय अधिकारी विवेक काले, तहसीलदार संतोष कनसे, थानेदार बलिराम गीते, नायब तहसीलदार वीर, पटवारी प्रशांत वाघ, आर. डी. वायाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर खुदाई करवाई. फिलहाल इलाके को सील कर दिया है.

Advertisement
Advertisement