scorecardresearch
 

ठाणेः 4 साल की बच्ची के साथ स्कूल बस में रेप, बस क्लीनर गिरफ्तार

दिल्ली गैंगरेप के गुनहगारों को फांसी की सजा मिलने के बाद माना जा रहा था कि देश में इस तरह की वारदातों में कमी आएगी, लेकिन अभी भी दरिंदों को हौसले बुलंद हैं. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक 4 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. स्कूल में बस में क्लीनर ने बच्ची के साथ रेप किया.

Advertisement
X

दिल्ली गैंगरेप के गुनहगारों को फांसी की सजा मिलने के बाद माना जा रहा था कि देश में इस तरह की वारदातों में कमी आएगी, लेकिन अभी भी दरिंदों को हौसले बुलंद हैं. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक 4 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. स्कूल में बस में क्लीनर ने बच्ची के साथ रेप किया.

इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद पुलिस ने बस क्लीनर संदीप कर्वे को गिरफ्तार कर लिया है. घटना पर गुस्सा जताते हुए एनसीपी कार्यकर्ताओं ने इस स्कूल को बस सेवा देने वाले ठेकेदार के मालिक के ऑफिस और बस में तोड़फोड़ की.

बदलापुर के सबसे बड़े और नामचीन कॉनवेन्ट स्कूल की बस में ये घटना घटी है. इस घटना ने साबित कर दिया कि देश में महिलाओं के साथ-साथ छोटी बच्चियां भी महफूज नहीं हैं.

क्या है पूरा घटनाक्रम...
6 सितंबर को शाम के 4 बजे जब स्कूल छूटा, तो जूनियर केजी के बच्ची रोज की तरह स्कूल पहले ही स्कूल बस में आकर बैठ गई. इसी का फायदा उठाकर क्लीनर संदीप कर्वे ने बच्ची के साथ रेप किया. 26 साल के इस दरिंदे ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया.

Advertisement

बच्ची ने मां-बाप को दी जानकारी
दूसरे दिन बच्ची के मां-बाप के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर गई हुई थी. इसी दौरान बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताने की कोशिश की. परिजनों ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जांच कराई, जिससे एक बात साफ हुई की बच्ची कहना क्या चाहती है. परिजनों को जब बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी हुई, उसके बाद इसकी शिकायत बदलापुर वेस्ट के पुलिस स्टेशन में की गई. जहां पर पुलिस ने क्लीनर संदीप कर्वे पर रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर बस को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही की क्या इससे पहले भी किसी बच्ची के साथ कर्वे ने ऐसी कोई घिनौनी हरकत की है.

Advertisement
Advertisement