scorecardresearch
 

VIDEO: पहले की मारपीट, फिर जबरन खिलाया गोबर... पुणे में गोरक्षकों की ट्रक ड्राइवर से दबंगई

महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. साथ ही इस दौरान उसे जबरन गोबर भी खिलाया गया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
ट्रक ड्राइवर को जबरन गोबर खिलाते गोरक्षक दल के लोग. (Photo: Screengrab)
ट्रक ड्राइवर को जबरन गोबर खिलाते गोरक्षक दल के लोग. (Photo: Screengrab)

पुणे के अंबेगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गोरक्षक बताने वाले कुछ लोगों द्वारा एक ट्रक चालक को जबरन गोबर खिलाने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च की तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच यह घटना हुई.

गोबर खिलाने के बाद ड्राइवर से की मारपीट

बताया जा रहा है कि भैंसों से भरा एक ट्रक गोरक्षकों द्वारा रोककर आंबेगांव पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में लाया गया था. इस दौरान ट्रक चालक को जबरन गोबर खिलाया गया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ पशुओं की तस्करी का मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें: नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी गोरक्षक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बजरंग दल के सदस्यों पर लगाया आरोप

वहीं चालक को जबरन गोबर खिलाने और मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और जानबूझकर आपत्तिजनक कृत्य करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनके नाम विपाशा मणिकम (तृतीयपंथी), हेमंत गायकवाड और विराज सोले बताए गए हैं.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि विपाशा मणिकम और हेमंत गायकवाड को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि तीसरे आरोपी विराज सोले की तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप को देखने के बाद मामले की गंभीरता सामने आई. वीडियो में ट्रक चालक को जबरन गोबर खिलाते हुए और उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया. जिसके बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

लोगों ने आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुलिस स्टेशन की हद से ज्यादा दूर नहीं, बल्कि नजदीकी इलाके में ही शूट किया गया था. इसके बावजूद उस समय कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

(इनपुट- आदित्य दीपक भवर)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement