scorecardresearch
 

पुणे में क्लोरीन गैस का रिसाव, 24 लोग अस्पताल में भर्ती, इलाके में मचा हड़कंप

पुणे के कोंढवा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी देर रात करीब एक बजे बंद (डिफंक्ट) पानी शुद्धिकरण संयंत्र के गोदाम से क्लोरीन गैस का रिसाव होने से इलाके में हड़कंप मच गया. गैस फैलने के कारण आसपास के कम से कम 22 निवासियों और बचाव कार्य में जुटे 2 दमकलकर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
X
पुणे में क्लोरीन गैस का रिसाव. (photo: ITG)
पुणे में क्लोरीन गैस का रिसाव. (photo: ITG)

पुणे के कोंढवा इलाके में गुरुवार तड़के एक बंद पड़े जल शोधन संयंत्र से क्लोरीन गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई. गैस की चपेट में आने से दो दमकलकर्मियों समेत कुल 24 लोगों को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दमकल के अधिकारी सुनील नाइकनावारे ने बताया कि कोंढवा स्थित गंगाधाम इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को एक पुराने जल शोधन संयंत्र के गोदाम में रखी क्लोरीन टैंक से गैस का रिसाव होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पूरे इलाके को खाली कराया और गैस के फैलाव को रोकने के लिए टैंक को पैच लगा दिया. इस प्रक्रिया के दौरान खुद दो जवान भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए.

भिलारे ने आजतक को बताया कि गैस फैलने के कारण आसपास के कम-से-कम इलाके में रहने वाले 22 लोग और बचाव कार्य में जुटे 2 दमकलकर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. सभी 24 लोगों को तुरंत ससून जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.


अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी 22 निवासी और दोनों दमकलकर्मी अब खतरे से बाहर हैं. फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच कर रहे हैं कि बंद पड़े प्लांट में खतरनाक गैस का टैंक लापरवाही से क्यों छोड़ा गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement