scorecardresearch
 

गढ़चिरौली में नक्सली हमला, 1 पुलिस जवान शहीद, 19 घायल

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने सी-60 कमांडो के एक सुरंगरोधी वाहन पर बारूदी सुरंग से हमला किया. इस हमले में एक पुलिस जवान शहीद, जबकि 19 जवान घायल हो गए.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने सी-60 कमांडो के एक सुरंगरोधी वाहन पर बारूदी सुरंग से हमला किया. इस हमले में एक पुलिस जवान शहीद, जबकि 19 जवान घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को जिले के भामरगढ़ के समीप यह हमला तब हुआ जब सी-60 कमांडो का एक गश्ती दल इलाके से गुजर रहा था.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया हमें कुछ शुरुआती खबरें मिल रही हैं कि विस्फोट की जद में आए जवान महाराष्ट्र पुलिस के नक्सल विरोधी अभियानों को अंजाम देने वाले सी-60 बल के थे, विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा बल के कर्मियों का दल इलाके में अभियान चला रहा था. उन्होंने बताया कि इससे पहले दिन में सीआरपीएफ का एक जवान और महाराष्ट्र पुलिस के दो कर्मी में घायल हो गए. वहां अतिरिक्त बल भेजा जा रहा है.

Advertisement

आपको याद दिला दें कि, 24 अप्रैल को में सीआरपीएफ के 25 जवान मारे गए और छह घायल हो गए थे. यह इस साल था.

Advertisement
Advertisement