scorecardresearch
 

दिव्य शक्तियों का झांसा देकर अश्लील मैसेज से लेकर लॉज में रेप, अशोक खारत के बाद नासिक में एक और गॉडमैन अरेस्ट

महाराष्ट्र में अशोक खरात से जुड़े विवाद के बाद नासिक से एक और स्वयंभू गॉडमैन के यौन शोषण का मामला सामने आया है. 28 वर्षीय महिला से दुष्कर्म और अश्लील संदेश भेजने के आरोप में महेशगिरी उर्फ महेश काकड़े नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने दिव्य शक्तियों का झांसा देकर महिला को फंसाया और शोषण किया.

Advertisement
X
स्वयंभू गॉडमैन रेप के आरोप में गिरफ्तार. (Photo: Representational)
स्वयंभू गॉडमैन रेप के आरोप में गिरफ्तार. (Photo: Representational)

महाराष्ट्र में चर्चित स्वयंभू गॉडमैन अशोक खरात से जुड़े मामले की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि नासिक से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आ गया है. यहां एक स्वयंभू गॉडमैन को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान महेशगिरी उर्फ महेश काकड़े उम्र 31 वर्ष के रूप में की है. आरोपी को 28 वर्षीय महिला से दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और कोर्ट ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

पारिवारिक समस्या के बहाने पहुंची थी पीड़िता

पीड़िता अपने पारिवारिक समस्याओं से परेशान थी. उसके माता-पिता उसे 2024 में नासिक मौजूद एक मठ लेकर गए थे, जहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई. आरोपी ने खुद को दिव्य शक्तियों वाला बताकर महिला को भरोसे में लिया. उसने दावा किया कि उसके पास अलौकिक शक्तियां हैं और वह हर समस्या का समाधान कर सकता है. इसके बाद उसने महिला को बुरी शक्तियों के प्रभाव में बताकर कई धार्मिक क्रियाएं करवाने के लिए मजबूर किया.

कुछ समय बाद आरोपी ने महिला को अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए.  धीरे-धीरे उसने उसका यौन शोषण किया और एक लॉज में ले जाकर दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं. पीड़िता लंबे समय तक डर और सामाजिक दबाव में चुप रही. बाद में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ताओं ने उसे भरोसे में लेकर हिम्मत दी, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

कानून के तहत सख्त कार्रवाई, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही महाराष्ट्र ब्लैक मैजिक और अघोरी प्रथाओं से जुड़े कानून के तहत भी केस दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर 29 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement