scorecardresearch
 

पत्नी से था नाबालिग का अफेयर, किडनैप कर दोस्त से कराया कुकर्म

महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग को एक व्यक्ति ने पत्नी से अफेयर होने के शक में किडनैप कर लिया. फिर उसके दोस्त से कुकर्म करवाया.

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Screengrab)
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Screengrab)

नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पत्नी के साथ अफेयर के संदेह में एक व्यक्ति ने नाबालिग को अगवा कर लिया और फिर उसके साथ उसके दोस्त से कुकर्म करवाया है. मामले में इमामवाड़ा पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुभाष उके (40) इंदिरा नगर,  जाटतरोडी को गिरफ्तार किया है. सुभाष पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं. कुछ समय पहले भी मारपीट और पुलिस पर आरोप लगाकर वह चर्चा में आया था.

दोस्त से कराया कुकर्म

पुलिस के अनुसार सुभाष को 17 वर्षीय नाबालिग का उसके पत्नी के साथ अफेयर होने का संदेह था. 15 फरवरी की सुबह नाबालिग मेडिकल चौक पर अपने तीन मित्रों का इंतजार कर रहा था. तभी सुभाष कार में सवार होकर वहां आया. उसने नाबालिग युवक और उसके हम उम्र मित्रों को अंभोरा में घुमाने के लिए चलने का झांसा दिया. जिसके बाद वह नाबालिग और उसके तीनों मित्रों को अंभोरा ले गया.

यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्र से कुकर्म और दोस्त का 'खूनी' इंतकाम... दिल्ली में ट्यूटर पर जानलेवा हमला

यहां सुनसान देखकर नाबालिग घबरा गया और सुभाष से वहां लाने की वजह पूछने लगा. इस पर सुभाष ने कहा कि 'मेरी पत्नी से तेरा लफड़ा है' और चाकू से हमला कर दिया.  जिससे नाबालिग घायल हो गया. घायल करने के बाद उसने नाबालिग के एक मित्र को कुकर्म करने के लिए मजबूर किया. ऐसे में चाकू के डर से साथी ने कुकर्म किया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को किया गरिप्तार

सुभाष ने घटना का वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी भी दी. हालांकि किशोर ने घर पहुंचने पर इसकी जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद इमामवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज हुई. पुलिस ने अपहरण, हमला और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर सुभाष को गिरफ्तार कर तीन दिन की हिरासत में लिया है.

इस घटना के बाद इलाके में उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है. लोग उसके विरोध में भी आ गए हैं. इमामबाड़ा पुलिस थाना के सीनियर इंस्पेक्टर जयवंत पाटिल ने बताया कि मामले की जांच जारी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement