scorecardresearch
 

नागपुर: आलीशान बंगले में चल रहा था Sex Racket, जानें कैसे पड़ी पुलिस की नजर

नागपुर में पुलिस ने आलीशान बंगले में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है और एक युवती को रेस्क्यू किया गया है. यह कार्रवाई ऑपरेशन शक्ति के तहत की गई. पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

Advertisement
X
नागपुर में पकड़ाया सेक्स रैकेट. (Photo: Representational)
नागपुर में पकड़ाया सेक्स रैकेट. (Photo: Representational)

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आलीशान बंगले में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में की. इस दौरान एक पीड़ित युवती को रेस्क्यू किया गया और मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार इस रैकेट को चलाने वाली महिला की पहचान पद्मिनी गुलशन बसु के रूप में हुई है. आरोपी महिला ने किसी को शक न हो, इसके लिए एक आलीशान बंगला किराए पर लिया हुआ था. इसी बंगले के भीतर देहव्यापार का पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था.

जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला गरीब और जरूरतमंद युवतियों को कम समय में ज्यादा पैसे कमाने का लालच देती थी. इसके बाद उन्हें देहव्यापार में धकेल दिया जाता था. पुलिस का कहना है कि यह काम काफी समय से चल रहा था और इसे बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जा रहा था. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली. सूचना के आधार पर टीम ने योजना बनाकर छापा मारा और मौके से एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाला. साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया.

क्राइम ब्रांच की छापेमारी, महिला आरोपी गिरफ्तार

यह कार्रवाई नागपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत की गई है. इस अभियान का उद्देश्य मानव तस्करी और देहव्यापार जैसे अपराधों पर रोक लगाना है. पुलिस लगातार ऐसे अड्डों पर नजर रख रही है और कार्रवाई कर रही है. मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Advertisement

ऑपरेशन शक्ति के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर राहुल राहुल शिरे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि पीड़ित युवती को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement