scorecardresearch
 
Advertisement

West Bengal Cabinet Expansion Live: शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार आज, नबान्न में शपथ लेंगे बंगाल सरकार के 35 मंत्री

aajtak.in | कोलकाता | 01 जून 2026, 9:23 AM IST

Bengal Cabinet Expansion Live Updates: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद आज कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है, जहां 35 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. ये शपथ ग्रहण समारोह राजभवन नबान्न में आयोजित किया जाएगा, जहां सभी नए मंत्री पद की शपथ लेंगे.

CM Suvendu Adhikari. CM Suvendu Adhikari.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को अपनी सरकार के मंत्रिमंडल की घोषणा करते हुए बताया कि सोमवार होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 35 मंत्रियों को राज्य सरकार में शामिल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे नबन्ना में राज्य के राज्यपाल आरएन रवि सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे, जिसमें बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं को विस्तारित मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो सौंपे जाने की उम्मीद है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैबिनेट विस्तार के तहत मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नेताओं की एक संभावित लिस्ट सामने आई है. इस लिस्ट में अर्जुन सिंह, उमेश राय, डॉ. अजय कुमार पोद्दार, कलिता माझी, दीपक बर्मन, बिशाल लामा, शंकर घोष, मौमिता बिस्वास मिश्रा, जॉयल मुर्मू और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में इस बार मंत्रिमंडल में क्षेत्र और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है. कैबिनेट में इस बार अनुभवी और युवा नेताओं को जगह दी जा सकती है. सरद्योत मुखोपाध्याय, इंद्रनील खान, पूर्णिमा चक्रवर्ती, तापस रॉय, दुध कुमार मोंडोल, गार्गी घोष दास और मालती रावा रॉय शपथ ले सकते हैं. इसके अलावा लिस्ट में अशोक डिंडा, स्वपन दासगुप्ता और रूपा गांगुली का नाम भी शामिल है.

बंगाल सरकार के कैबिनेट विस्तार से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें...

8:39 AM (2 घंटे पहले)

9 मई को बीेजेपी के पहले मुख्यमंत्री ने ली थी शपथ

Posted by :- Nitin

  हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 200 से ज्यादा सीटें हासिल की हैं. इसके बाद 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी. उनके साथ पांच अन्य विधायक- अग्निमित्रा पॉल, निशिथ प्रमाणिक, दिलीप घोष, अशोक और खुदीराम टुडू ने शपथ ली थी. बंगाल में नई सरकार के इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री ने शिरकत की थी.   

8:30 AM (2 घंटे पहले)

बंगाल के मंत्रिमंडल विस्तार में दिख सकती है संघ की छाप: मीडिया रिपोर्ट्

Posted by :- Nitin

बंगाल की संभावित मंत्रियों की लिस्ट में आरएसएस की छाप नजर आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मंत्रियों की सूची की संघ नेतृत्व द्वारा गहन जांच-पड़ताल की गई है. संघ के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष और खुशीराम टुडू ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ 9 मई को शपथ ली थी. स्वपन दासगुप्ता जैसे वरिष्ठ पदाधिकारियों की अपेक्षित नियुक्ति का उद्देश्य सरकार की प्राथमिकताओं और आरएसएस की प्राथमिकताओं के बीच तालमेल सुनिश्चित करना है.

8:14 AM (2 घंटे पहले)

Bengal government cabinet expansion: बंगाल सरकार का कैबिनेट विस्तार, 35 मंत्री लेंगे शपथ

Posted by :- Nitin

Bengal government cabinet expansion: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही एक के बाद एक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस बीच राज्य की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. सोमवार को कुल 35 मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इस लिस्ट में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं. कैबिनेट विस्तार के तहत मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नेताओं की एक संभावित लिस्ट सामने आई है. इस लिस्ट में अर्जुन सिंह, उमेश राय, डॉ. अजय कुमार पोद्दार, कलिता माझी और दीपक बर्मन का नाम शामिल है. इसके अलावा बिशाल लामा, शंकर घोष, मौमिता बिस्वास मिश्रा, जोएल मुर्मू और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर.

Advertisement
Advertisement