scorecardresearch
 

औरंगाबादः तालाब में डूबने से 5 युवकों की मौत, 3 एक ही परिवार के सदस्य

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक हृदय विदारक घटना में 5 युवकों की जान चली गई. इनमें से 3 युवक एक ही घर के सदस्य थे. मारे गए युवकों की उम्र 16 साल से 28 साल के बीच है.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

  • 9 युवक गोभी निकालने गए थे, 4 बचाए जा सके
  • दोपहर 1 बजे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे

ईद उल अजहा के एक दिन पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक हृदय विदारक घटना हो गई जिसमें 5 युवकों की जान चली गई. इनमें से 3 युवक एक ही घर के थे. 16 से 28 साल के बीच के ये युवक गोभी की फसल निकालने के बाद तालाब में नहाने चले गए लेकिन वहां पर डूबने से उनकी मौत हो गई.

इस घटना में मारे गए सभी पांचों युवक औरंगाबाद के चिकलठाणा के करीब भालगांव के रहने वाले थे और इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है.

दमकल विभाग की मदद से निकाले गए शव

औरंगाबाद से करीब 10 किलोमीटर दूर चिकलठाणा से सटे वरझड़ी गांव में ये युवक शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे गोभी की फसल निकालने के लिए गए थे, लेकिन रास्ते में 5 युवक नहाने के लिए नाथनगर तालाब में उतर गए, लेकिन उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और उसमें डूब गए.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही चिकलठाणा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुचंकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई और 4 युवकों को सुरक्षित तालाब से निकाल लिया और डूबे पांचों युवकों के शव दमकल विभाग की मदद से निकाले जा सके.

इसे भी पढ़ें ---

पुलिस ने बताया के गांव से 9 लोग गोभी तोड़ने गए थे और मरने वाले सभी पांचों युवक भालगांव के निवासी थे. मरने वालों समीर शेख मुबारक शेख (17 साल), शेख अंसार शेख सत्तार (17 साल), अतिक युसुफ शेख (28 साल), कालेब युसुफ शेख (21 साल) और सोहेल युसुफ शेख (16 साल) शामिल हैं. पांच मृतकों में से 3 युवक एक ही घर के हैं.

इसे भी पढ़ें ---

सभी मरने वालों के शवों को औरंगाबाद के घाटी अस्पताल भेजा गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement