scorecardresearch
 

इंस्टाग्राम पर 32 हजार फॉलोअर्स वाली ‘क्वीन रील स्टार’ निकली चोर, कॉपर वायर चोरी के आरोप में गिरफ्तार

लातूर में 19 वर्षीय इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रिया जितेंद्र कांबले को कॉपर वायर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक वह निर्माणाधीन साइट से तार चोरी कर कबाड़ी को बेचती थी. उसके इंस्टाग्राम अकाउंट ‘Queen Reel Star’ पर करीब 32 हजार फॉलोअर्स हैं. पुलिस ने उसके पास से 41 हजार रुपये बरामद किए हैं.

Advertisement
X
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर चोरी के आरोप में गिरफ्तार. (Photo: Representational Image)
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर चोरी के आरोप में गिरफ्तार. (Photo: Representational Image)

महाराष्ट्र के लातूर जिले में सोशल मीडिया से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स रखने वाली 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने कॉपर वायर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी युवती की पहचान प्रिया जितेंद्र कांबले के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक प्रिया इंस्टाग्राम पर Queen Reel Star नाम से सक्रिय थी और उसके अकाउंट पर करीब 32 हजार फॉलोअर्स थे. उसकी गिरफ्तारी के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवती निर्माणाधीन साइट से कॉपर वायर चोरी कर रही है. इसके बाद इंस्पेक्टर सुधाकर बावकर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक स्कूल के पास से प्रिया कांबले को पकड़ा. पूछताछ के दौरान प्रिया ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने प्रकाश नगर इलाके में बुद्ध विहार के पास स्थित एक निर्माणाधीन साइट से कॉपर वायर चोरी की थी. पुलिस के अनुसार चोरी किए गए तारों को वह कबाड़ी दुकानदारों को बेच देती थी.

पुलिस ने आरोपी युवती के पास से 41 हजार रुपये बरामद किए

पुलिस ने आरोपी युवती के पास से 41 हजार रुपये भी बरामद किए हैं. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह रकम चोरी किए गए कॉपर वायर बेचने से मिली थी. इस मामले में MIDC पुलिस स्टेशन में पहले से ही कॉपर वायर चोरी का मामला दर्ज था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवती को MIDC पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

Advertisement

पूछताछ में कॉपर वायर चोरी कर कबाड़ी को बेचने की बात कबूल

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितनी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है. सोशल मीडिया पर लोकप्रियता रखने वाली युवती के इस मामले में नाम आने के बाद लोग भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement