scorecardresearch
 

फर्जी पहचान, लव मैरिज और धर्मांतरण की साजिश... साहिबगंज 'लव जिहाद' केस में सनसनीखेज खुलासा

झारखंड के साहिबगंज के राजमहल क्षेत्र में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर शादी करने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. युवती के शिकायत पर पुलिस ने शाहिद अनवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़िता के अनुसार आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर विवाह किया और बाद में जबरन धार्मिक रीति अपनाने का दबाव बनाया.

Advertisement
X
आरोपी शाहिद अनवर.(Photo: Satyajit Kumar/Praveen Kumar/ITG)
आरोपी शाहिद अनवर.(Photo: Satyajit Kumar/Praveen Kumar/ITG)

झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध का एक मामला गंभीर आरोपों में बदल गया है. एक युवती ने राधानगर थाना क्षेत्र के एक युवक पर पहचान छिपाकर प्रेम विवाह करने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता के बयान के आधार पर राजमहल थाना में एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़ गांव के रहने वाला जैनुल शेख के बेटे शाहिद अनवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड: साहिबगंज में ऑटो पलटने से एक महिला की दर्दनाक मौत, 10 लोग घायल

पहचान छिपाकर विवाह और धर्म परिवर्तन का आरोप

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया. आरोप है कि कुछ समय बाद उसने अपना असली परिचय उजागर किया और युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा.

युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे मौलवी के पास ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करता था. साथ ही उसे बुर्का पहनने, रोजा रखने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता था. विरोध करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

Advertisement

दिल्ली ले जाकर शादी और परिवार का विरोध

मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने खुद को 'टोनी' नाम से परिचित कराया और युवती को दिल्ली ले जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी की. युवती के परिजनों ने पहले ही इस संबंध का विरोध किया था और इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी.

पीड़िता के मुताबिक, 16 मार्च 2026 को वह किसी तरह अपने घर पहुंची. इसके अगले दिन 17 मार्च की शाम आरोपी उसके घर पहुंचा और उसकी मां के साथ धक्का-मुक्की करते हुए युवती को जबरन ले जाने की कोशिश की.

धमकी के आरोप, पुलिस जांच जारी

युवती ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया, जिसके चलते पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की.

राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, दोनों पहले भी प्रेम प्रसंग में दो बार घर से भाग चुके थे और एक मामले में युवती ने अदालत में आरोपी के साथ रहने की बात कही थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement