झारखंड के चाईबासा में अगवा किए गए खनन विभाग के दो कर्मचारियों को कर दिया है. अब भी दो कर्मचारी नक्सलियों के कब्जे में हैं. झारखंड खनन विभाग के चार कर्मचारियों को रोरो खान के पास गुरुवार को कर लिया था. एक दर्जन की संख्या में नक्सलियों ने हथियार के बल पर अपहरण की घटना को अंजाम दिया. चाईबासा एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है.
एसपी नरेंद्र कुमार के अनुसार चार अधिकारियों का नक्सलियों ने रोरो के एस्बेस्टस खदान से दोपहर बाद करीब चार बजे अपहरण किया. रोरो का एस्बेस्टस खदान चाईबासा के निकट मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तहत है.
अपहृत चार लोगों में दो उपनिदेशक हैं, जबकि दो लोग कर्मचारी हैं. ये लोग बंद पड़े रोरो माइंस का सर्वे करने गए थे. अपहरण की घटना को अंजाम दिया. दोनों सरकारी अधिकारी खान सुरक्षा महानिदेशालय में उप निदेशक के पद पर हैं. इनके नाम साकेत भारती और बीबी सटीयार है.
गौरतलब है कि नक्सलियों ने हाल ही में में सुनियोजित तरीके से हमला किया था. इसमें सीआरपीएफ के 13 जवानों की मौत हो गई थी. इसके बाद नक्सलियों ने अब झारखंड में चार लोगों का अपहरण कर लिया है. झारखंड में इस विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं.