ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी. जिसके बाद से कई देशों में प्रदर्शन हुए. इस बीच आज ईरान के मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा हुआ. विधायकों के बीच धक्का-मुक्की हुई. विधानसभा में NC के विधायक खामेनेई के पोस्टर लेकर आए थे.