श्रीनगर में चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन के घटक दलों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है. नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई. श्रीनगर में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.