जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑलआउट जारी है. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा कस्बे में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई. दो आतंकवादी मार गिराए गए हैं. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है.
सेना के अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया कि सेना की 3 आरआर और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह टाउन के बंगंदर मोहल्ले में तलाशी अभियान शुरू किया था. टीम को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिले थे. जब सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध जगह की तलाश शुरू की तो आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी. दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई.
: Two terrorists have been neutralised in the exchange of fire with security forces in Bagender Mohalla of Bijbehara in South Kashmir's Anantnag district. Search operation is underway.
— ANI (@ANI)
सुबह-सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चले इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है. आतंकियों की लाश के पास से गोला बारूद बरामद हुआ है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान बीजबेहारा के सफदर अमीन और अनंतनाग के डॉ. बुरहान के रूप में की गई है. दोनों हिज्बुल मुजाहिदिन आतंकी संगठन से संबंधित थे.
J&K Police: Incriminating material including arms and ammunition was recovered from the site of encounter in Bagender Mohalla of Bijbehara, Anantnag, where two terrorists were killed. Police has registered a case.
— ANI (@ANI)
सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑलआउट जारी
इससे पहले 20 अप्रैल को आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी. सोपोर के वाटरगाम में एक आतंकी को मार गिराया गया था. वहीं, 13 अप्रैल को शोपियां में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था. गहंड इलाके में मुठभेड़ के बाद सेना को यह सफलता मिली थी. 6 अप्रैल को भी शोपियां के इमाम साहिब इलाके में सेना ने दो आतंकियों का मार गिराया था. 28 मार्च को भी सुरक्षा बलों ने शोपियां और हंदवाड़ा में पांच आतंकियों को मार गिराया था.