scorecardresearch
 

तिहाड़ में रहेंगे या मिलेगी बेल... सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख तय

सांसद राशिद इंजीनियर ने अदालत से एक महीने की अंतरिम जमानत मांगी है. हालांकि, NIA ने उनकी याचिका का विरोध किया है.

Advertisement
X
सांसद राशिद इंजीनियर इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं (File Photo: PTI)
सांसद राशिद इंजीनियर इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं (File Photo: PTI)

टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लोकसभा सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर अब 20 अप्रैल को NIA की विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी.

अस्पताल में भर्ती अपने बुजुर्ग और बीमार पिता से मिलने और उनके साथ कुछ समय रहने के लिए राशिद इंजीनियर ने अंतरिम जमानत मांगी है. सांसद के पिता खिज्र मोहम्मद शेख की हालत गंभीर है. वे श्रीनगर में एक अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं.

अवामी इत्तेहाद पार्टी (AIP) और अन्य नेताओं ने मानवीय आधार पर राशिद इंजीनियर की रिहाई की अपील की है, क्योंकि वे अपने पिता के साथ इस समय में साथ रहना चाहते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, राशिद इंजीनियर ने अदालत से एक महीने की अंतरिम जमानत मांगी है. हालांकि, NIA ने उनकी अंतरिम जमानत का विरोध किया है. NIA ने सुरक्षा कारणों से सिर्फ कस्टडी परोल दिए जाने पर अपनी रजामंदी दी है.

राशिद इंजीनियर फिलहाल तिहाड़ जेल में है. उनके वकील ने NIA के प्रस्ताव पर कोर्ट से समय मांगा है. अदालत ने इसके लिए इंजीनियर को दो दिनों की मोहलत दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement