इन दिनों अजीबोगरीब चैलेंज का ट्रेंड सोशल मीडिया पर बढ़ गया है. जिसे देखों कुछ न कुछ ऐसा करता दिखाई दे जाता है, जिसका कोई मतलब नहीं है. कोई कई- कई घंटे लगाकर अपने सिर के बाल गिनता दिख जाता है, तो कोई चम्मच मार- मारकर दीवार तोड़ने का चैलेंज देता है.
अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टूथपिक से 5 लीटर रेडबुल पीने का चैलेंज पूरा करता एक युवक दिखाई दे रहा है. वायरल वीडियो के दावे के मुताबिक, लड़के ने लगातार एक टूथपिक से रेडबुल पीता रहा. वह 8 घंटे में टूथपिक से 5 लीटर रेडबुल पी गया. टूथपिक के सहारे वह रेडबुल की एक- एक बूंद अपने मुंह में डालता गया और इस तरह उसने अपना चैलेंज पूरा किया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @majimero नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में दिखाई देता है कि एक बर्तन में लड़के ने 5 लीटर रेडबुल डाला. फिर उसे एक पतले से टूथपिक से पीना शुरू किया. वह टूथपिक रेडबुल भरे बर्तन में डालता. फिर उसमें लगे दो- चार बूंद रेडबुल को मुंह में डाल देता. यह काम वह काफी तेजी से लगतार करता गया.
वीडियो को फास्ट फॉरवर्ड करके दिखाया गया, जिसमें वह शख्स पूरे 8 घंटे में टूथपिक से उस बर्तन में भरे 5 लीटर रेडबुल को बूंद- बूंद पीकर खत्म कर देता है. इस तरह के अजीबोगरीब चैलेंज को देख लोगों ने भी मजेदार रिएक्शन दिए.
यह भी पढ़ें: इंडियन ने कनाडा में भी लगा लिया ठेला, अंग्रेजी में ऐसे आवाज लगाकर बेच रहा सब्जी
इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि भाई इस वीडियो से पता चलता है कि तुम्हारे पास काफी समय है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मेरे पास खाली समय रहे फिर भी ऐसे चैलेंज में न लूं. वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा है कि यह तो बेरोजगारी की हद है.