पाकिस्तान समर्थक हिज्बुल मुजाहिदीन ने श्रीनगर में की जिम्मेदारी ली है. हमले में 5 सुरक्षाकर्मी मारे गए और जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी ढेर हो गए.
हिज्बुल के एक प्रवक्ता ने एक स्थानीय संवाद समिति में फोन करके हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि संगठन भविष्य में इसी तरह के और हमले करेगा.
श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में हो गए और 2 आतंकी मारे गए, जबकि 4 नागरिकों सहित 10 लोग घायल हुए. हमला शहर के बेमिना स्थित सीआरपीएफ शिविर पर किया गया.
गौरतलब है कि श्रीनगर में सीआरपीएफ कैंप पर हुए बड़े आतंकी हमले ने सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए. आतंकियों ने हमले को अंजाम देने के लिए जो तौर-तरीका इस्तेमाल किया, वह भी लोगों को सकते में डालने वाला है.
इस हमले को आतंकवादियों ने बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया. बुधवार को श्रीनगर बंद का आह्वान किया गया था. बंद के दौरान पत्थरबाज़ी के चलते अफरातफरी मची थी. इसी अफरातफरी का फ़ायदा उठाकर हमलावर शहर में घुस गए.
आतंकियों ने क्रिकेट खिलाड़ियों जैसे कपड़े पहन रखे थे और क्रिकेट के साजो-सामान रखने वाले बैग में हथियार और गोला बारूद छुपा रखे थे. हमले से पहले वे सीआरपीएफ़ कैंप के सामने बाक़ायदा क्रिकेट खेल रहे थे. आतंकियों ने मौका ताड़ते ही अपने नापाक इरादों को अंजाम दे दिया.